..................... Elvish Yadav Name Changed After His Brother Death Know His Real Name - Hindi Filmibeat

भाई की मौत के बाद बदल दिया गया था Elvish Yadav का नाम, जानें यूट्यूबर का असली नाम!

Elvish Yadav Real Name

Elvish Yadav Real Name: एल्विश यादव एक मशहूर यूट्यूबर तो है ही लेकिन उन्होंने सलमान खान की रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में भी धमाल मचाया था। इस शो के वह विनर भी रहे। अभी के वक्त में वह अपना पॉडकास्ट भी चला रहे हैं और इतना ही नहीं बिग बॉस 18 के चलते भी वह सुर्खियों में आ चुके हैं।

लेकिन अब इसी बीच एल्विश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह अपने असली नाम के पीछे का सच बताते हुए भी देखे जा सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि उनकी उम्र 26 साल की है और उनका जन्म 14 सितंबर 1997 गुड़गांव में हुआ।

एल्विश यादव के पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव बताया जाता है और वह कॉलेज में लेक्चरर है। साथ ही उनकी मां का नाम सुषमा यादव है और उनकी मां एक हाउसवाइफ है। लेकिन काफी सारे लोग एल्विश का नाम सुनकर काफी असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिरकार यह कैसा अटपटा सा नाम है।

लेकिन इस वायरल वीडियो में एल्विश यादव ने इस बात का खुद खुलासा किया है कि उनका असली नाम सिद्धार्थ यादव हुआ करता था। परिवार वालों ने बचपन में उनका नाम सिद्धार्थ ही रखा था। हालांकि उनके भाई के दिमाग में आया कि सिद्धार्थ का नाम एल्विश रख दिया जाए और तुम घरवाले नहीं माने।

हालांकि आपको बता दें कि बाद में जब एल्विश यादव के भाई की मृत्यु हो गई थी तो उनके परिवार वालों ने सिद्धार्थ नाम बदलकर एल्विश रख दिया था। इसके बाद से बचपन से लेकर आज तक उनका नाम एल्विश चलता आ रहा है। एल्विश यादव ने दिल्ली हंसराज कॉलेज से बीकॉम किया हुआ है और वह सरकारी नौकरी भी करना चाहते हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एल्विश यादव ने साल 2016 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था और आज के वक्त में उनके 5 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं। अब वह खुद का पॉडकास्ट भी चला रहे हैं और अक्सर कई सारे बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अपने शो पर बुलाते हुए भी नजर आते हैं।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X