जब वर्जिनिटी को लेकर इस एक्ट्रेस से पूछा गया घिनौना सवाल, बोलीं- मेरी जिंदगी का...

Elli Avrram Casting Couch: एली अवराम आज के समय में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें की एक्ट्रेस अक्सर खुलकर हर मुद्दे पर बात करती हुई भी नजर आती है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर भी बात की और बताया कि किस तरीके से उनसे गंदे-गंदे सवाल किए गए थे।
एली अवराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह बताती हुई नजर आ रही है कि वह जब ऑडिशन के लिए गई तो उनसे कुछ ऐसा कह दिया गया जिसके चलते वह काफी ज्यादा शर्मनाक महसूस कर रही थी।
एली अवराम ने इस वायरल वीडियो में बात करते हुए कहा कि "उन्होंने मुझे पूछा कि आप वर्जिन हो। तो मैंने मना कर दिया कि मैं वर्जिन नहीं हूं। तो उन्होंने मुझे कहा कि फिर तो तुम्हारे लिए कोई दिक्कत भी नहीं होगी। तुम आराम से किसी के भी साथ में सो सकती हो। तो मैंने उनसे पूछा कि आपका मतलब क्या है।"
एली अवराम ने इस वीडियो में आगे बताया कि "हां अगर आपने एक बार कर लिया तो आगे करने में क्या दिक्कत है। आप तो वैसे भी विदेशी हो। वहां की लड़कियां तो अक्सर किसी के भी साथ में सो जाती है। उसके बाद मुझे बहुत ही अपमानजनक महसूस हुआ। मैं सोच रही थी कि इनकी कैसी सोच है। ये मेरे 10 साल की करियर में सबसे ज्यादा अपमानजनक था।"
एली अवराम के करियर और निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनका नाम मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ में भी जोड़ा जा चुका है। एक वक्त था जब दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। साथ ही एक्ट्रेस ने बिग बॉस 7 में भी हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं हाउसफुल 3 से लेकर मिकी वाइरस जैसी फिल्म मुंह में वह नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











