टीवी पर बनी फेवरेट बहन, नागिन बन फैन्स को किया घायल, अब बेरोजगारी से जूझ रहीं ये हसीना

पापुलैरिटी हासिल करने के लिए सितारों को कई बार काफी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो लगातार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम करने के बावजूद भी सितारे एक छोटे से ब्रेक के लिए तरस जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने वाले हैं जिसमें टीवी सीरियल्स में बैक टू बैक काम किया और इसके बावजूद भी आज वह बेरोजगारी से जूझ रही है।
सोशल मीडिया पर निया शर्मा रहती है एक्टिव
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने एकता कपूर के शो में काम किया और रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी में भी स्टार बन चुकी हैं। उन्होंने टीवी पर भी कई सारे सीरियल्स में काम किया। लेकिन अब एक छोटे से ब्रेक के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ रही है। हम बात कर रहे हैं निया शर्मा की जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने हॉट अंदाज़ के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं।
निया शर्मा ने क्यों बनाई हुई है पर्दे से दूरी?
निया शर्मा को लोगों ने सिर्फ टीवी सीरियल्स में ही नहीं बल्कि म्यूजिक वीडियोज में भी काफी ज्यादा प्यार दिया। लेकिन इन दिनों वह काफी वक्त से पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं और अक्सर उनके फैंस उनसे सवाल करते रहते हैं कि क्या उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है? लेकिन इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कर दिया था।
मुश्किल समय से जूझ रही है निया शर्मा
निया शर्मा ने बताया था कि वह काफी मुश्किल समय से जूझ रही है क्योंकि लोगों को ऐसा लगता है कि उन्होंने ब्रेक ले लिया है। लेकिन सच्चाई तो यह है कि ना तो मेरी उम्र हुई है और ना ही ब्रेक कि मुझे जरूरत है। एक्ट्रेस ने खुद को भिखारी बताते हुए कहा कि मैं अभी भी एक भिखारी हूं, जिसको काम और पैसा दोनों चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए तो ऑडिशन पूरी तरीके से एकदम रुक गए हैं। इसीलिए अगर कोई मुझे बड़ा ऑफर मिलता है तो मैं उसे ले लूंगी।


Click it and Unblock the Notifications
