'ईद' पर धमाका करेंगे सलमान खान और टाइगर श्रॉफ- साजिद नाडियाडवाला की तगड़ी प्लानिंग
'राधे' फेम सलमान खान पहले ही अपनी आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का एनाउंसमेंट कर चुके हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' का ऐलान भी चुका है। खास बात ये है कि ये दोनों फिल्में ईद के मौके पर रिलीज होगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि ईद का मतलब है दो अलग अलग त्योहार से है। कंफ्यूस मत होइए, कहने का मतलब है कि मीठी ईद जिसे ईद उल फितर कहते हैं। इस मौके पर सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' रिलीज होगी। वहीं टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती 2' ईद उल जुहा पर रिलीज होगी।
कभी ईद कभी दिवाली और हीरोपंती 2 दोनों ही फिल्मों को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्ममेकर ने 2021 की दोनों ईद को बुक कर लिया है। वहीं इस साल की ईद पर सलमान खान की राधे रिलीज हो रही है। इस साल वह राधे बन फैंस को ईद का तोहफा देने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications