Divya Bharti Birth Anniversary- 16 की उम्र में डेब्यू, 18 की उम्र में की सीक्रेट शादी, 19 की उम्र में मौत..

divya bharti

इंडस्ट्री में एंट्री मारकर हर एक्ट्रेस की रातों की नींद उड़ा देने वाली बेहद खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती की आज बर्थ एनिवर्सिरी है। जी हां, 25 मार्च को उनका जन्म हुआ था।

दिव्या भारती के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी हुई कुछ चौकाने वाली बातें बताने वाले हैं। बेहद छोटे से करियर में दिव्या भारती ने शाहरुख खान, गोविंदा और ऋषि कपूर जैसे सितारों के साथ काम किया था। लेकिन किसको पता था कि इस हसीना की उम्र बेहद छोटी है।

1992 में उनकी पहली फिल्म विश्वात्मा रिलीज हुई जिसमें सनी देओल जैसे दिग्गज सितारे थे। डेब्यू के बाद उनके गाने सात समुंदर पार ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

16 की उम्र में किया डेब्यू

दिव्या भारती ने महज 16 साल की उम्र में साउथ इंड्सट्री में अपना शानदार डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम 'बोब्बिली राजा' था जिसको रामानायडू ने बनाया था। इस फिल्म के हिट होते ही वो बॉलीवुड की तरफ आईं और साल 1992 में विश्वात्मा से छा गईँ। इसके बाद उनको लगातार कई फिल्में मिली थीं, जिसमें दीवाना, शोला और शबनम, दिल आसना है और गीत जैसी फिल्में शामिल थीं।

18 की उम्र में शादी

कहा जाता है कि महज 18 साल की उम्र में दिव्या भारती ने फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से गुपचुप शादी कर ली थी। ये बात आज भी खबरों में रहती है। हालांकि इसको लेकर साजिद की तरफ से किसी तरह का कोई बयान कभी नहीं आय़ा है। खबरें ये भी थीं कि दिव्या ना निकाह किया था और इसके लिए उन्होने पहले इस्लाम कुबूल किया था।

19 की उम्र में मौत

हालांकि ये किसको पता था कि इंडस्ट्री की टॉप की एक्ट्रेस बन चुकी दिव्या भारती अपनी उम्र का 20वां सावन नहीं देख पाएंगी। उनका निधन 19 साल की उम्र में हो गया। बताया जाता है कि दिव्या भारती नशे में धुत थीं और इसी वजह से वो 5वीं मंजिल से नीचे गिरीं जिससे उनकी मौत हो गई।

Read more about: divya bharti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X