सेट पर कलाकारों को इस्तेमाल करना पड़ता था पब्लिक टॉयलेट, फिर भी इस फ़िल्म ने बजट से 8 गुना ज्यादा की कमाई

बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोजाना नई नई फिल्में आती रहती है और इतना ही नहीं शूटिंग के किस्से भी खूब फैंस को पसंद आते हैं. बता दे कि फिल्म में कौन-कौन से सितारे हैं और फिल्म को कहां पर शूट किया गया है, यह सब जानने के लिए दर्शक भी काफी ज्यादा बेताब रहते हैं. यहां तक कि फिल्म के बजट और कलेक्शन को लेकर भी खूब चर्चा होने लगती है. लेकिन अगर लो बजट की फिल्म है तो उसकी चर्चा तभी होगी जब बॉक्स ऑफिस पर उसने धमाल मचा दिया होगा. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी लागत तो बहुत कम थी। लेकिन उस फिल्म ने करोड़ों की कमाई की.
लोगों के बीच में फिल्म का बना था क्रेज
वैसे तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी फिल्में हैं जो कि लो बजट में बनी है. यहां तक कि उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है. लेकिन आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बताने वाले हैं वह साल 2013 में रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों द्वारा भी काफी ज्यादा प्यार मिला और इसके गाने भी खूब लोगों के बीच में क्रेज़ में बने रहे. इस फिल्म की कहानी ऐसी थी कि लोगों को अंत तक बांधकर रखा गया. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के समय पर एक्ट्रेस को कपड़े बदलने के लिए पब्लिक टॉयलेट में जाना पड़ता था.
फ़िल्म ने की थी छप्पर फाड़ कमाई
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को 12 करोड़ में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने 8 गुना ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा कर लिया था. इस फिल्म में राजकुमार राव और कंगना रनौत नजर आए थे. दरअसल हम बात कर रही है फिल्म 'क्वीन' की. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले शायद ही एक्ट्रेस को यह अंदाजा लगा होगा कि वह इस फिल्म के बाद से बॉलीवुड की क्वीन बन जाएंगी.
कंगना को कपड़े बदलने के लिए यूज करना पड़ता था पब्लिक टॉयलेट
बता दें कि इस फिल्म में सबसे ज्यादा हीरो के बदले हीरोइन को तारीफें मिली थी. ऐसा इसीलिए क्योंकि कंगना रनोत की स्क्रीन प्रेजेंस उसे लेकर उनके डायलॉग तक हर किसी को काफी पसंद आए थे. उन्होंने अपनी एक्टिंग से हर किसी को काफी ज्यादा हैरान कर दिया था. खबरों की माने तो फिल्म की बजट बहुत कम होने के कारण मेकर्स शूटिंग के दौरान एक लोकेशन पर कुछ देर रुक कर तुरंत दूसरी लोकेशन पर वह चले जाते थे. जिससे कि रुक कर उनका खर्चा ज्यादा ना बढ़े. यहां तक कि दूसरे दिन के लिए कपड़े बदलने होते थे तो कंगना रनौत को पब्लिक टॉयलेट में जाना पड़ता था.
फ़िल्म ने की थी बजट से 8 गुना तक ज़्यादा की कमाई
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत नजर आई थी और उन्हें रातोंरात इस फिल्म ने सुपरस्टार बना दिया था. इस फिल्म की कहानी ऐसी है कि इसे अगर बार बार भी देखा जाए तो दिल नहीं भरता है. इस फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग से हर कोई उनका दीवाना हो गया था. बता दें कि इस फिल्म में 12 करोड़ के बजट में बनकर बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ की दमदार कमाई की थी.


Click it and Unblock the Notifications