इस हसीना का बॉलीवुड सुपरस्टार पर आ गया था दिल, शूट के दौरान एक्टर को गले लगाने के लिए किया...

कई सारी ऐसी तैसी है जो कि हिंदी सिनेमा पर अपने नेगेटिव रोल की वजह से भी काफी ज्यादा पसंद की गई है। इसीलिए आज हम आपको एक मशहूर दिग्गज अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिनका नाम है अरुणा ईरानी। बता दें कि कुछ वक्त पहले उन्होंने 'द कपिल शर्मा' शो में शिरकत की थी। इतना ही नहीं अरुणा ईरानी ने इस शो के दौरान अपने पुराने कुछ किस्से भी साझा किए थे। जब शो के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी भी किसी के साथ में फ़्लर्ट किया है। इस पर एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म 'फकीरा' की शूटिंग के दौरान का बेहद ही दिलचस्प किस्सा बताया।
एक्टर को गले लगाने के लिए अरुणा ने किया ये काम
शो के दौरान अरुणा ईरानी ने यह भी बताया कि उस वक्त उन्हें शशि कपूर पर क्रश हुआ करता था। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "फकीरा की शूटिंग के वक्त शशि कपूर को मुझे जोर से गले लगाना था। जब सीन शूट हुआ तो डायरेक्टर ने कट बोलकर उस सीन को फाइनल कर दिया। लेकिन डायरेक्टर से मैंने एक बार रीटेक करने की गुजारिश कर दी। जिस पर शशि कपूर ने मुझसे पूछा कि आप फिर से टेक क्यों लेना चाह रही हो?" लेकिन आपको बता दें कि इस पर अरुणा ईरानी ने काफी बोल्ड अंदाज में जवाब दिया और कहा कि "अगर सीन ठीक होने के बावजूद भी आप ऋतिक के लिए बोल सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?"
अरुणा ईरानी का वर्क फ्रंट
अगर हम अरुणा ईरानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने पूरे करियर में 500 से भी ज्यादा फिल्में दी हैं। जिसमें हिंदी और मराठी से लेकर कन्नड़ और गुजराती फिल्में भी शामिल हैं। यहां तक कि उन्होंने लगातार इंडस्ट्री में काम किया। अरुणा ईरानी ने 1969 में 'गंगा जमुना' फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया और हर किसी के दिलों पर राज किया। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'बेटा' में नेगेटिव रोल निभाकर काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की थी। यहां तक कि उन्हें 'मेहंदी तेरे नाम की' और 'रब्बा इश्क ना होवे' जैसे सीरियल्स में भी देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











