29 साल की उम्र मे इस एक्ट्रेस ने दिया न्यूड सीन, शूट के बाद खूब रोइ यूनिट, 2 दिन हसीना ने नहीं खाया खाना

Seema Biswas

फूलन देवी पर आधारित बनी हुई फिल्म बैंडिट क्वीन साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के दौरान फूलन देवी का किरदार टेलीविजन और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सीमा बिस्वास में निभाया था। सीमा उस समय 29 साल की थी। बता दे कि इस फिल्म में उनके बोल्ड सीन काफी सुर्खियों में आया और उनकी इस बोल्ड सीन को शूट करने के बाद में पूरी फिल्म यूनिट जमकर रोई थी। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया। आज हम आपको इसी दिलचस्प किस्से के बारे में बताने वाले हैं।

फिल्म में सीमा बिस्वास ने दिए न्यूड सीन

दरअसल, शेखर कपूर की फिल्म बैंडिट क्वीन में फूलन देवी के किरदार को सीमा बिस्वास ने निभाया और वह काफी ज्यादा सुर्खियों में भी आ गई थी। इस फिल्म के दौरान उनकी बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते उन्हें नेशनल अवार्ड भी दिया गया था। डकैत से सांसद बनी हुई फूलन देवी की जिंदगी पर आधारित फिल्म बैंडिट क्वीन को दुनिया भर में काफी ज्यादा पसंद किया गया। हालांकि यह फिल्म विवादों से गिरी रही और इसका कारण यह था की फिल्म में बोल्ड सीन और गाली गलौज के अलावा न्यूड सीन भी दिखाए गए थे।

फिल्म की शूटिंग के बाद पूरी यूनिट 2 दिन तक रोई

सीमा बिस्वास ने डायरेक्ट शेखर कपूर से फिल्म से न्यूड सीन हटाने के लिए भी कह दिया था। हालांकि शेखर कपूर ने बताया कि सत्य घटना पर आधारित इस फिल्म में लोगों कि असंवेदनशीलता को दिखाने के लिए यह सीन दिखाना काफी ज्यादा आवश्यक था। सीमा ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था की बोल्ड सीन शूट करने के बाद पूरी यूनिट जमकर रोई थी

शूटिंग के बाद एक्ट्रेस ने दो दिन तक नहीं खाया खाना

दरअसल इस फिल्म में कई सारे ऐसे सीन थे जिसको करना एक्ट्रेस के लिए बहुत ही ज्यादा मुश्किल था। इस फिल्म के एक सीन में पहले तो ठाकुर फूलन के साथ में गैंगरेप कर देता है और बाद में उसे बिना कपड़ों के ही कुएं से पानी लाने के लिए भेज देता है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया की फिल्म के अंदर फूलन देवी का किरदार निभाने के बाद में दो दिनों तक उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था। ऐसा इसीलिए क्योंकि बताया जाता है कि फूलन देवी ने भी कुछ ऐसा ही किया था।

More from Filmibeat

Read more about: seema biswas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X