..................... During the shooting of Muqaddar Ka Sikandar, Amitabh Bachchan threw a glass at Vinod Khanna - Hindi Filmibeat

अमिताभ बच्चन की एक गलती का खामियाज़ा विनोद खन्ना को पड़ा भारी, आज भी बिग बी को होता है पछतावा

Amitabh Bachchan Feels Guilty For Vinod Khanna

वैसे तो अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना को साथ में कई सारी फिल्मों में देखा जा चुका है. दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा पर्दे पर काफी पसंद किया गया है. बता दें कि पूरे करियर में दोनों ने साथ में तकरीबन 10 फिल्मों में काम किया है. पहली बार इस जोड़ी को फिल्म 'रेशमा और शेरा' में देखा गया था जो कि साल 1971 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद में साइन 1978 में 'मुकद्दर का सिकंदर' रिलीज हुई और दोनों को साथ में देखकर दर्शकों की खुशी और भी ज्यादा बढ़ गई.

साथ में अमिताभ और विनोद इस फ़िल्म में मचा चुके हैं धमाल

इतना ही नहीं आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी काफी सुपरहिट गई थी. इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया और साथ ही साथ इस फिल्म में राखी और रेखा के साथ-साथ रंजीत और अमजद खान ने लीड रोल निभाया. दरअसल आपको बता दें कि यह फिल्म बंगाली लोग देवदास से इंस्पायर्ड बनाई गई थी. लेकिन इस फिल्म के दौरान एक फाइट सीन फिल्माया गया था. इस वक्त विनोद खन्ना भी बुरी तरीके से घायल हो गए थे. यहां तक कि एक्टर को 16 टांके आए और यह सब अमिताभ बच्चन की वजह से हुआ था.

अमिताभ को खुद में होती है शर्मिंदगी महसूस

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुकद्दर का सिकंदर फिल्म के शूटिंग सेट के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ और इसके बारे में अमिताभ बच्चन ने अपने ही होस्टिंग शो कौन बनेगा करोड़पति के एक एपिसोड में खुलासा किया था. एक्टर ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग के वक्त में जो हुआ वह बहुत ही ज्यादा दर्द ना था और यह सब मुझे हमेशा याद रहेगा. इस घटना को याद करके मैं खुद भी अपराध बहुत महसूस करने लग जाता हूं.

शूटिंग के दौरान घायल हुए थे विनोद खन्ना

दरअसल हुआ कुछ यूं था कि मुकद्दर का सिकंदर फिल्म की शूटिंग के वक्त में एक सीन फिल्माया गया था. जिसमें अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना पर कांच का गिलास फेंक कर मरना था. इस सीन के दौरान विनोद खन्ना को गिलास से अपना बचाव करने के लिए वहां से हटना था. लेकिन विनोद खन्ना इस दौरान हाथ नहीं पाए और वह बुरी तरीके से घायल हो गए थे.

अमिताभ ने विनोद पर फेंककर मारा था कांच का ग्लास

अमिताभ बच्चन ने बताया कि शूटिंग के वक्त पर सब कुछ ठीक चल रहा था और एकदम से डायरेक्टर में एक्शन बोल दिया और उन्होंने भी पूरी ताकत से विनोद खन्ना पर गिलास फेंक दिया था. लेकिन विनोद खन्ना सही वक्त पर उस दौरान जोक नहीं पाए और कांच का गिलास सीधे उनके चिन पर लग गया था. जिसके बाद विनोद खन्ना को खूब खून बहने लगा और पूरी यूनिट पर सन्नाटा हो गया था.

विनोद खन्ना को लगे थे 16 टांके

जिसके बाद में अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि आधी रात को उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और उनको 16 टांके लगाए गए. बताया तो यह भी जाता है कि इस घटना के बाद में अमिताभ बहुत ज्यादा डर गए थे. यहां तक कि वह शूटिंग सेट से लेकर हॉस्पिटल तक उनसे माफी मांगते नजर आए थे. अमिताभ बच्चन इस घटना को लेकर काफी ज्यादा शर्मिंदा हो गए थे. ताउम्र विनोद खन्ना के चिन पर टांकों के निशान बने रहे.

Read more about: amitabh bachchan vinod khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X