40 सालों तक हिंदी सिनेमा के रहे सुपरस्टार, आखिरी दिनों में चार बच्चों ने भी छोड़ा साथ, हुई दर्दनाक मौत

प्रदीप कुमार को कौन नहीं जानता है। 17 साल की उम्र में उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा। हिंदी के अलावा बंगाली और इंग्लिश फिल्मों में भी काम किया। साल1947 में बंगाली फिल्म अलकनंदा से उन्होंने एक्टिंग डेब्यू किया और बाद में मुंबई शिफ्ट हो गए। इसके बादउन्हें साल 1952 में रिलीज हुई फिल्म आनंद मठ में अहम किरदार निभाने को मिला। बाद में बिना राय के साथ में फिल्म अनारकली और फिल्म नागिन में वैजयंती माला के अपोजिट लीड किरदार मिला। इसके बाद प्रदीप कुमार छा गए थे।
प्रदीप कुमार ने 60 के दशक में फैन्स का जीता दिल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि प्रदीप कुमार का 60 के दशक तक स्टारडम बना रहा और बाद में उन्हें सपोर्टिंग रोल मिलने लगे। इसके बाद अमिताभ बच्चन से लेकर मनोज कुमार और सनी देओल जैसे ऐक्टर्स के साथ में भी उन्होंने काम किया। प्रदीप को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों द्वारा भी काफी प्यार मिला। जितनी उनकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी रही उससे कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल मची रही।
बच्चों ने छोड़ा साथ
प्रदीप कुमार का जीवन दुखों से भरा रहा। दरअसल उन्हें पहले लकवा मार गया और उनके चारों बच्चों ने उनको छोड़ दिया। जब उनके बच्चे उन्हें छोड़कर चले गए तो वह पूरी तरीके से टूट गए और सदमे में चले गए। उन्होंने किसी से भी बात करना बंद कर दिया था। उनकी तीन बेटियां थी जिनका नाम बीना बैनर्जी, मीना चट्टोपाध्याय और रीना कुमार है। एक्टर का एक बेटा था जिसका नाम देवी प्रसाद बटब्याल है। लेकिन जब एक्टर की पत्नी का निधन हो गया तो वह और भी ज्यादा अकेले पड़ गए।
पत्नी के निधन के बाद पड़े अकेले
खबरों के अनुसार प्रदीप कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस स्थिति के बारे में भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था की पत्नी के निधन के बाद में बच्चे उनसे मिलने तक नहीं आए थे। बीमारी के बाद में उनके रहने का भी ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद उन्हें कोलकाता के बिजनेसमैन ने एक फ्लैट में रहने के लिए जगह दी। उनका काफी ध्यान रखा। उनकी देखभाल करने के लिए एक लड़के को भी वहां पर रख दिया था।
प्रदीप कुमार की मृत्यु हुई बेहद दर्दनाक
लेकिन प्रदीप कुमार की 27 अक्टूबर साल 2001 में दर्दनाक मृत्यु हो गई। प्रदीप ने राजा महाराजा के किरदार बड़े पर्दे पर निभाए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनका आखिरी वक्त काफी ज्यादा दर्द भरा रहा। प्रदीप कुमार ने मधुबाला के साथ में आठ और मीना कुमारी के साथ में 7 फिल्मों में काम किया।


Click it and Unblock the Notifications