पहली फिल्म से सुपरस्टार बनी इस एक्ट्रेस की किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक हादसे ने बदल दी तकदीर

आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें तय मापदंडों पर काम मिला और इतना ही नहीं फिर वह बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना बन गई जिनके लिए डायरेक्टर्स की लाइन लग जाती थी. धीरे-धीरे एक्ट्रेस ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छा खासा नाम कमा लिया था. लेकिन इसके बावजूद उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. एक्ट्रेस के साथ शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिसकी वजह से पूरी उनकी जिंदगी बदल गई. जो डायरेक्टर उनके इंतजार में उनके लिए लाइन लगाकर खड़े रहा करते थे. एक वक्त आया जब उन्होंने काम देने से ही मना कर दिया. दरअसल हम बात कर रहे है ताल्लूरी रामेश्वरी की.
एक्ट्रेस की सांवली सूरत के दीवाने हो गए थे फैंस
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ताल्लूरी रामेश्वरी का जन्म आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में हुआ और उनकी बड़ी-बड़ी आंखें हर किसी को अपनी ओर खींच लेती थी. इतना ही नहीं उनकी भोली सी मुस्कान और सांवली सूरत को देख हर कोई उनका दीवाना हो जाता था. उनको बचपन से ही हीरोइन बनने का शौक था और 1975 में शहर को छोड़ एक्टिंग सीखने के लिए पुणे आ गई थी. उस समय एक्ट्रेस का किस्मत ने इस कदर साथ दिया कि उन्हें राजश्री प्रोडक्शन ने अपनी फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' में सलोनी सूरत को लेकर सिलेक्ट कर लिया.
पहली ही फिल्म से रातों-रात बनी स्टार
दरअसल आपको बता दें कि उन दिनों राजश्री प्रोडक्शन अपनी फिल्म के लिए एक सलोनी सूरत वाली लड़की को तलाश रहे थे जो कि ग्लैमर से जुड़ी हुई ना देखी जाए. जिस वजह से रामेश्वरी इस पर बिल्कुल फिट बैठ रही थी और इसी वजह से इस फिल्म में उन्हें ले लिया गया. इस फिल्म के कारण एक्ट्रेस को रातों-रात काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हो गई थी. जिसके बाद में ताल्लूरी रामेश्वरी ने तेलुगू फिल्म सीता मां लक्ष्मी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड भी अपने नाम किया. मिथुन चक्रवर्ती के साथ में 'मेरा रक्षक' फिल्म में भी उन्हें देखा गया जो कि काफी हिट गई थी.
ताल्लूरी रामेश्वरी का करियर हुआ बर्बाद
बता दें कि ताल्लूरी रामेश्वरी धीरे-धीरे अपने करियर में आगे बढ़ रही थी और वह बॉलीवुड की नंबर वन हीरोइनों में शामिल हो गई थी. लेकिन जितनी तेजी से उन्होंने अपने करियर में उड़ान भरी उतनी ही तेजी से वह नीचे गिर गई. दरअसल आपको बता दें कि 1979 में 'सुनैना' नामक फिल्म के लिए उन्होंने एक नेत्रहीन लड़की का किरदार निभाया. एक सीन के दौरान रहे हॉर्स राइडिंग करती हुई नीचे गिर पड़ी और उनकी आंख में चोट लग गई. जिसके बाद उन्हें अमेरिका ले जाया गया और डॉक्टरों ने 9 महीने आराम करने की सलाह दी जिसके बाद में ऑपरेशन हुआ. लेकिन बाद में ताल्लूरी रामेश्वरी ने वापसी की तो उन्हें काम मिलना बंद हो गया और पहले जैसी उन्हें पहचान भी नहीं मिल पाई.


Click it and Unblock the Notifications