Throwback: इस अनोखी वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म थी ‘शांति’

due-to-this-unique-reason-shanti-was-included-in-the-guinness-book-of-world-records

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हिंदी और साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से कई एक्टर्स का नाम शामिल हैं। एक्टर्स के नाम पर कई तरह के रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। किसी के नाम पर कॉमेडी फिल्मों में काम करने के लिए कोई रिकॉर्ड दर्ज है तो किसी के नाम पर फिल्मों में सबसे ज्यादा गाने का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि हर साल बॉलीवुड में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते भी रहते हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे हैं जो लंबे समय तक नहीं टूट पाये। इसलिए ये रिकॉर्ड्स गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गये। ऐसे ही कुछ अनोखे कारणों से रिकॉर्ड बने जिसमें बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों ने भी अपना नाम दर्ज करवाया है।

साल 2005 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म 'शांति' ने रिलीज होने के साथ ही इतिहास रच दिया था। यह एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें सिर्फ एक ही एक्टर नजर आया था और वह थी कन्नड़ एक्ट्रेस भावना। यह अपने आप में पहली कन्नड़ फिल्म थी, जिसमें पर्दे पर सिर्फ एक ही एक्टर नजर आता है और बाकी सारे किरदारों को सिर्फ आवाज के जरिए बुना गया था। इस अनोखे अंदाज में बनी फिल्म 'शांति' गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने वाली दूसरी और पहली कन्नड़ फिल्म बन गयी थी।

इस फिल्म को मशहूर डायरेक्टर-एक्टर बरगुरु रामचंद्रप्पा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में लीड रोल निभा रही एक्ट्रेस भावना पूरी फिल्म में कैमरे पर नजर आने वाली सोलो एक्ट्रेस थी। फिल्म में भावना का करीब 1 घंटा 51 मिनट का रोल था।

'शांति' में कबूतर को शांति का प्रतीक और बंदूक को आतंकवाद का प्रतीक दिखाया गया है। 'शांति' से पहले इसी तरह से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बनी फिल्म 'यादें' थी। इस फिल्म में सुनील दत्त ने मुख्य किरदार निभाया था। लगभग 59 सालों पहले 1964 में बनी यह फिल्म इसी कैटेगरी में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल होने वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म में कैमरे पर सिर्फ सुनील दत्त ही नजर आए थे, बाकी सारे किरदार आवाजों की मदद से बुने हुए थे।

More from Filmibeat

Read more about: sunil dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X