इस वजह से हिट होती है शाहरुख खान की सारी फिल्में, आप भी जानिए वजह

Shah Rukh Khan

साल 2023 की शुरुआत बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ होने वाली है। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और 10 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। फिल्म का टीजर देखने के बाद ही फैंस ने इसे हिट करार दे दिया है। फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली है। 'पठान' का दो गाना 'बेशरम रंग' और 'झूमे जो पठान' रिलीज हो चुका है, जो इन दिनों सबकी जुबान पर चढ़ा हुआ है। दोनों गानों में ही दीपिका के साथ शाहरुख की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। इसके साथ ही शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो भी एक बार फिर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान अपनी फिल्मों के हिट होने के पीछे की वजह बता रहे हैं।

 बैक टू बैक 3 फिल्मों में आएंगे नजर :

बैक टू बैक 3 फिल्मों में आएंगे नजर :

करीब 4 सालों के बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे शाहरुख खान की साल 2023 में बैक टू बैक 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म 'पठान' के बाद शाहरुख खान दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस नयनतारा के साथ फिल्म 'जवान' में दिखेंगे। इसी साल के अंत में शाहरुख खान और तापसी पन्नु स्टारर फिल्म 'डंकी' रिलीज होने वाली है।

फिल्मों के हिट होने की वजह शाहरुख ने बतायी :

फिल्मों के हिट होने की वजह शाहरुख ने बतायी :

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी फिल्मों के हिट होने की वजह का खुलासा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, अपनी फिल्मों के हिट होने की वजह के तौर पर शाहरुख खान अपने एक अंधविश्वास को मानते हैं। वीडियो में शाहरुख खान कह रहे है, "मेरा एक Superstition है कि मैं जिस फिल्म में भी भागता हूं, वह फिल्म हिट होती है।" खास बात यह है कि शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज के साथ-साथ उनकी लगभग हर फिल्म में शाहरुख खान को किसी ना किसी वजह से भागते हुए फिल्माया जाता है।

क्या पठान के हिट होने की बनेगी वजह :

क्या पठान के हिट होने की बनेगी वजह :

शाहरुख खान के इस पुराने वीडियो के वायरल होने के बाद से उनके फैंस के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि क्या एक्शन फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान को फिर से भागते हुए दिखाया जाएगा? क्या इस एक वजह से 4 साल बाद फिल्मों में वापसी करके शाहरुख खान एक बार फिर से एक ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले हैं? हालांकि इन सारे सवालों का जवाब दर्शकों को 25 जनवरी को सिनेमा हॉल में जाकर फिल्म देखने के बाद ही मिल सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X