Birthday Special : इस वजह से प्यार में डूबे आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को करना पड़ा ब्रेकअप

Aditya Roy Kapur

फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य रॉय कपूर बचपन से एक्टर नहीं बनना चाहते थे। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और वह एक्टिंग के क्षेत्र में आ गये। आदित्य को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पहचान उनकी फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। हालांकि आदित्य 'आशिकी 2' से काफी पहले से ही बॉलीवुड में सक्रिय हैं। आदित्य रॉय कपूर 16 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले आदित्य ने एम टीवी में वीजे का काम भी किया था, जिसमें उन्हें खूब पसंद भी किया जाता था। लेकिन बाद में उन्होंने टीवी की दुनिया छोड़ फिल्मों की तरफ रुख किया।

आइए Birthday Special में जानते हैं, आदित्य रॉय कपूर से जुड़ी कुछ खट्टी मीठी बातें :

फिल्मी परिवार से हैं आदित्य :

फिल्मी परिवार से हैं आदित्य :

आदित्य रॉय कपूर एक फिल्मी परिवार का हिस्सा हैं। उनके दादाजी रघुपति रॉय कपूर फिल्म प्रोड्यूसर थे और 1940 के दशक में फिल्में प्रोड्यूस किया करते थे। आदित्य की मां सैलोम रॉय कपूर भी फिल्मों से ही जुड़ी हुई थी। वह आदित्य रॉय कपूर के स्कूल में भी नाटकों को डायरेक्ट किया करती थी। आदित्य के बड़े भाई सिद्धार्थ रॉय कपूर यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सीईओ हैं और उनके दूसरे भाई क्रुणाल रॉय कपूर भी एक्टर हैं।

एक्टिंग नहीं बचपन में क्रिकेट से था लगाव :

एक्टिंग नहीं बचपन में क्रिकेट से था लगाव :

बचपन में आदित्य रॉय कपूर की दिलचस्पी फिल्मों में नहीं बल्कि क्रिकेट में थी। वह क्लास 6 तक क्रिकेट का कोचिंग भी लिया करते थे। एक क्रिकेटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने के लिए आदित्य स्कूली दिनों में क्रिकेट पर ही ज्यादा ध्यान देते थे। लेकिन अपनी मां को स्कूल में नाटकों को डायरेक्ट करते देखकर आदित्य की दिलचस्पी एक्टिंग में बढ़ने लगी। आदित्य ने एक्टिंग की सभी बारीकियां अपनी मां से ही सीखी।

फिल्मों से पहले वीजे का काम करते थे :

फिल्मों से पहले वीजे का काम करते थे :

आदित्य रॉय कपूर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले एम टीवी में वीजे (वीडियो जॉकी) का काम किया था। जब उनका मन टीवी से ऊब गया तो उन्होंने फिल्मों का रुख किया। आदित्य ने अपने फिल्मी कॅरियर में 'गुजारिश', 'फितूर', 'एक्शन रिप्ले', 'डियर जिंदगी', 'ये जवानी है दिवानी', 'आशिकी 2' जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है। लेकिन आदित्य को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म 'ये जवानी है दिवानी' और 'आशिकी 2' से मिली। फिल्मों के साथ-साथ आदित्य वेब सीरिज 'साइड हीरो'और 'कैप्टन' में भी काम कर चुके हैं।

पैरेंट्स नहीं हुए राजी तो टूटा श्रद्धा-आदित्य का रिश्ता :

पैरेंट्स नहीं हुए राजी तो टूटा श्रद्धा-आदित्य का रिश्ता :

आदित्य रॉय कपूर का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है जिसमें श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती, सोनाक्षी सिन्हा, निधि अग्रवाल, डीवा धवन, कटरीना कैफ, अहाना द्योल, अनन्या पांडे का नाम शामिल है। हालांकि इन सभी नामों में श्रद्धा कपूर का नाम सबसे खास है। कहा जाता है फिल्म 'आशिकी 2' में काम करने के दौरान आदित्य और श्रद्धा काफी करीब आ चुके थे लेकिन श्रद्धा के पैरेंट्स को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दरअसल, श्रद्धा के पैरेंट्स आदित्य को खास पसंद नहीं करते थे, जिस वजह से दोनों को अपना रिश्ता खत्म करना पड़ा। 'आशिकी 2' के बाद श्रद्धा को जहां धड़ाधड़ फिल्में मिलने लगी, वहीं आदित्य रॉय कपूर का कॅरियर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया।

क्राइम-थ्रिलर में आएंगे नजर :

क्राइम-थ्रिलर में आएंगे नजर :

आदित्य रॉय कपूर अभी अपनी क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह मृणाल ठाकुर के साथ लीड रोल में दिखने वाले हैं। यह फिल्म तमिल फिल्म 'थाडम' का हिंदी रीमेक है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म में मृणाल एक पुलिस ऑफिसर और आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'गुमराह' आदित्य रॉय कपूर के कॅरियर की अहम फिल्म मानी जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X