इन 5 विवादों की वजह से खूब सुर्खियों में रहे थे यो यो हनी सिंह, शाहरुख खान ने जड़ दिया था थप्पड़!

Honey Singh controversy: हनी सिंह आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब के होशियारपुर में पैदा होने वाले हनी सिंह का असल नाम हरदेश सिंह है। हनी सिंह के जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया। हनी सिंह की पूरी परवरिश और पढ़ाई-लिखाई दिल्ली में हुई है।हनी सिंह ने ना सिर्फ बेहतरीन गाने गाये हैं जिसे सुनकर उनके फैंस झुमने पर मजबूर हो गये थे बल्कि उन्होंने कई गानों को म्यूजिक भी दिया है।
उन्होंने 'शक्ल पे मत जा' गाने से डेब्यू किया था और इसके बाद 'चार बोतल वोडका', 'ब्लू आईज', 'ब्रेकअप पार्टी','पार्टी विद भूतनाथ', 'लव डोज' जैसे कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी सबसे पॉपुलर पार्टी सॉन्ग माने जाते हैं। एक समय ऐसा था जब हनी सिंह के गानों के बिना बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज तक नहीं होती थी।
लेकिन, सफलता का शानदार स्वाद चखने के साथ ही हनी सिंह विवादों की वजह से भी खूब सुर्खियों में रहे। इन 5 कंट्रोवर्सी ने तो हनी सिंह का पीछा आज तक नहीं छोड़ा है। आप भी डालें एक नजर-

जब शाहरुख खान के साथ की बदतमीजी
हनी सिंह ने शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में 'लूंगी डांस' गाने को गाया था जो काफी हिट रही थी। कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस दौरान हनी सिंह अपनी हद भूल गए और शाहरुख खान को कुछ ऐसा कह दिया जिससे किंग खान का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया। कहा जाता है कि शाहरुख खान ने गुस्से में हनी सिंह को एक थप्पड़ जड़ दिया था

वीडियो की वजह से केस
बात 2013 की है जब हनी सिंह का गाना 'मैं हूं बलत्कारी...' रिलीज हुआ था। इस गाने के बोल के चलते हनी सिंह पर कई जगह केस दर्ज किए गए। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा था कि, उन्होंने ऐसा कोई गाना नहीं बनाया है। बाद में हनी सिंह ने कहा था कि, कोई और उनके नाम पर अपने गाने का प्रचार कर रहा है।

पुलिस स्टेशन में बवाल
एक अश्लील वीडियो के मामले में जब हनी सिंह पुलिस स्टेशन पहुंचे तो पुलिसकर्मियों और परिजनों ने सिंगर के साथ खूब तस्वीरें क्लिक कराई थी। इसके बाद हनी सिंह बुरी तरह विवादों में घिर गए थे।

ड्रग्स एडिक्शन
हनी सिंह जब कई विवादों में एक साथ फंसे थे तो उनके रिहैब में रहने की बात भी तेजी से फैल रही थी। कहा जा रहा था कि उन्हें शराब और ड्रग्स की बुरी लत लग गई है। इस आदत को छुड़ाने के लिए उन्होंने रिहैब का सहारा लिया था। इसके बाद उन्होंने काम से 18 महीने का ब्रेक लिया था।

महिला आयोग ने जताई थी आपत्ति
साल 2019 में लंबे ब्रेक के बाद सॉन्ग 'मखना' से वापसी की तो एक बार फिर वह विवादों में घिर गए। इसकी वजह गाने की एक लाइन- 'मैं हूं वूमनाइजर' थी। इस लाइन से नाराज होकर महिला आयोग ने गाने को बैन करने की भी मांग की थी।


Click it and Unblock the Notifications