..................... Due to the stubbornness of Nigar Sultana, her life was ruined she had to sell the furniture of her house to earn two meals a day. - Hindi Filmibeat

एक ज़िद ने एक्ट्रेस को किया कंगाल, 2 वक़्त की रोटी के लिए बेचना पड़ा घर का फर्नीचर

Nigar Sultana

बॉलीवुड फिल्मों की हसीनाएं अक्सर अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी एक्टिंग को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन आज हम आपको भारत की सबसे क्लासिक फिल्म माने जाने वाली मुग़ल ए आजम की एक्ट्रेस निगार सुलताना के बारे में बताने वाले हैं। जो कि अपने समय की एक टॉप एक्ट्रेस मानी जाती थी।

मुग़ल-ए-आज़म फिल्म को सदाबहार माना जाता है और बता दे कि निगार सुलताना ने फिल्म में बहार बेगम का किरदार निभाया। हालांकि एक्ट्रेस ने शिकायत और सुनहरे दिन जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। निगार सुलताना अपने समय की उन चुनिंदा हसीनों में एक मानी जाती थी जिन्होंने अपने करियर में काफी दौलत और शोहरत हासिल की थी।

निगार सुलताना जब अपने करियर के चरम पर पहुंची तो उन्होंने एक्टर एसएम युसूफ से शादी रचा ली थी। बता दे कि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक चल नहीं पाया और बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। तलाक के बाद में एक्ट्रेस को मुग़ल-ए-आज़म फिल्म में काम करने का मौका मिला और यहीं पर फिल्म के डायरेक्टर आसिफ से एक्ट्रेस की मुलाकात हुई। दोनों कोप एक दूसरे से प्यार हो गया और बाद में दोनों ने शादी कर ली।

निगार सुलताना की किस्मत ने उनके यहां भी साथ नहीं दिया और उनकी जिंदगी पूरी तरीके से उलट पलट गई थी। देखते ही देखते उनकी पूरी दुनिया उजड़ गई। कुछ वक्त बाद एक्ट्रेस को खबर मिली कि उनके पति आसिफ ने दूसरी शादी कर ली है। इसी के चलते एक्ट्रेस ने अपने पति आसिफ को बर्बाद करने के लिए अपना सब कुछ लगा डाला। उन्होंने तलाक के लिए आसिफ को कई दिनों तक कोर्ट के चक्कर लगवा दिए। लेकिन अंतिम दिनों में एक्ट्रेस को गरीबों का सामना करना पड़ा और उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए अपने घर का फर्नीचर बेचना पड़ा। हालांकि एक्ट्रेस के आसिफ को बर्बाद करने की जिद ना होती तो शायद उनके साथ में ऐसा ना होता।

Read more about: nigar sultana bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X