Amitabh Bachchan की गलती पर डायरेक्टर ने जीनत अमान को सुनाई खरी-खोटी, पैरों में गिरकर मांगनी पड़ी माफ़ी

Amitabh Bachchan And Zeenat Aman: अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी बेहतरीन फिल्में हिंदी सिनेमा को दी है। लेकिन जीनत अमान के साथ भी उन्होंने काफी सारी फिल्मों में काम किया और दर्शकों को उन दोनों की जोड़ी भी काफी पसंद आई। लेकिन हाल ही में बिग बी के बर्थडे पर जीनत अमान में आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अमिताभ बच्चन से जुड़ा हुआ एक किस्सा साझा किया।
ज़ीनत को मिली अमिताभ के बदले की सजा
दरअसल जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन से जुड़ी हुई एक कहानी बताई जिसमें उन्हें एक्टर की गलती की सजा मिली थी। ये किस्सा सालों पहले का है जब दोनों साथ में काम कर रहे थे। दोनों ने इस फिल्म के दौरान लीड किरदार निभाए। हालांकि एक्ट्रेस ने इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने बताया कि वह सेट पर पहुंची और मेकअप करके पूरी तरीके से तैयार हो गई थी।
डायरेक्टर ने जीनत के साथ की बदसलूकी
लेकिन बाद में जीनत अमन को पता चला कि अमिताभ बच्चन तो आए ही नहीं है। इसीलिए वह मेकअप रूम में ही बैठकर उनका इंतजार करने लग गई थी। जब उनको इस बात की खबर लगी कि सीधा अमिताभ सेट पर पहुंच गए हैं तो वह तुरंत सेट पर पहुंच गई। लेकिन जैसे ही जीनत अमान सेट पर आई वैसे ही डायरेक्टर ने उनका खूब खरी खोटी सुनाई और बदसलूकी से बात की। डायरेक्टर को ऐसा लग रहा था कि जीनत अमान की वजह से यह शूटिंग रुकी।
जीनत की आंखो से निकल पड़े थे आंसू
जीनत अमान डायरेक्टर का ऐसा व्यवहार देखकर हैरान हो गई और उनकी आंखों से आंसू आ गए। उसे वक्त वह कुछ कह नहीं पाई और गुस्से में डायरेक्ट को घर कर सीधे मेकअप रूम में चली गई। उन्होंने अपनी टीम को बैकअप करने के लिए कहा और बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ अमिताभ बच्चन उनके मेकअप रूम में पहुंचे। अमिताभ ने एक्ट्रेस से माफी मांगी और प्रोड्यूसर ने भी डायरेक्ट को खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद एक्ट्रेस को शूटिंग के लिए भी मनाया।
डायरेक्टर ने पैरो में गिरकर एक्ट्रेस से मांगी माफ़ी
उस समय जीनत अमान बिल्कुल भी शूटिंग करने के मूड में लग नहीं रही थी और वह काफी ज्यादा गुस्से में थी। जीनत अमन को अपमानित महसूस हो रहा था और बाद में प्रोड्यूसर के काफी समझाने के बाद वह शूटिंग के लिए तैयार हो गई। लेकिन जब जीनत अमान सेट पर पहुंची तो डायरेक्ट उनके पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा और माफी मांगने लगा। इसके बाद जैसे तैसे एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग पूरी की और कभी भी उस डायरेक्टर के साथ दोबारा काम नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications