..................... Dream girl 2 fame Ayushmann Khurrana sings in train, rejected from Indian Idol, rj in Big FM - Hindi Filmibeat

पत्रकारिता कर बने RJ, ट्रैन में गाया गाना, रियलिटी शोज का रहा खासा शौक और अब सबके दिलों पर कर रहे राज

Ayushmann Khurrana

इन दोनों आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बने हुए हैं. दरअसल आपको बता दें कि साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का यह सीक्वल बताया जा रहा है. 'ड्रीम गर्ल' फ़िल्म आयुष्मान खुराना की उन बेहतरीन फिल्मों में शुमार है जिनको काफी कम बजट में बनाकर अच्छा खासा कलेक्शन इकट्ठा किया गया. लेकिन आज हम आयुष्मान खुराना की लाइफ से जुड़े हुए उन किस्सों के बारे में जिक्र करने वाले हैं जिनके बारे में हर किसी को नहीं पता होता है.

Big Fm में रहे RJ

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 38 साल के आयुष्मान खुराना ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पुरी की. इसके बाद में पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने Big FM दिल्ली में बतौर RJ काम किया. इतना ही नहीं आयुष्मान खुराना ने टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो 'रोडीज सीजन 2' में भी हिस्सा लिया और उसके विनर बने. इस शो के विनर बनने के बाद में एक्टर ने 'इंडियन आइडल 2' में अपनी किस्मत आजमाई.

रियलिटी शोज को किया होस्ट

लेकिन आपको बता दें कि इंडियन आइडल के मंच पर आयुष्मान खुराना जजेस को इंप्रेस करने में नाकामयाब रहे. इसके बाद में शो से उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया. लेकिन फिर भी आयुष्मान खुराना ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ते चले गए. धीरे-धीरे उन्होंने एंकरिंग में हाथ आजमाना शुरू किया और कुछ रियल्टी शोज को होस्ट करने लगे. आखिरकार उनकी मेहनत ने रंग दिखाएं और साल 2012 में उन्हें रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'विकी डोनर' के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका मिल गया.

फिल्मों के साथ-साथ गाए गाने

आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली. इसके बाद में उन्होंने बरेली की बर्फी, बधाई हो और अंधाधुंध जैसी फिल्मों में काम किया. आयुष्मान खुराना ने न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि इंडस्ट्री में कई सारे गाने भी गाए. जिसमें पानी दा रंग, मिट्टी दी खुशबू और मेरे लिए तुम काफी हो जैसे गाने भी शुमार है. जो कि इंडस्ट्री के सुपरहिट गाने साबित हुए.

दोस्तों के साथ कॉलेज के समय पर ट्रेन में गाते थे गाने

एक इंटरव्यू के वक्त आयुष्मान खुराना ने इस बात का खुलासा किया था कि कॉलेज के वक्त वह दिल्ली से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन में अपने दोस्तों के साथ में हर एक डिब्बे में जाकर गाना बजाया करते थे. उससे जो भी पैसे इकट्ठे हुआ करते थे उन्हें जमा कर लिया करते थे. एक बार तो उन्हें पैसों से वह अपने दोस्तों के साथ में गोवा घूमने भी गए हुए थे. बता दे की आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को रिलीज होगी और इसमें उनके अपोजिट में अनन्या पांडे को देखा जाएगा.

Read more about: ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X