Same 2 Same: आलिया - अनुष्का के बाद मिलिए सलमान - ऐश्वर्या सहित इन 10 स्टार्स के हमशक्ल से
बॉलीवुड में आजकल अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट की हमशक्ल छाई हुई हैं। आलिया की हमशक्ल शनाया ने तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आलिया के गली बॉय वीडियो धोप दूंगी डायलॉग का टिक टॉक वीडियो भी बनाया है जो काफी वायरल हो रहा है। कारण ये है कि केवल उनकी शक्ल ही नहीं उनके हाव भाव भी आलिया के जैसे ही हैं।
वहीं दूसरी तरफ अनुष्का शर्मा की एक हमशक्ल इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। अमरीकी सिंगर जूलिया माइकल्स बिल्कुल अनुष्का शर्मा जैसी दिखती हैं और जब से फैन्स ने ये बात नोटिस की है तब से जूलिया और अनुष्का के बीच की ये तुलना इंटरनेट पर जारी है। जूलिया ने अनुष्का को ट्वीट करके कहा कि हम दोनों शायद जुड़वा हैं।

अब अनुष्का ने भी जूलिया के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि अरे हां, मैं आपको और बाकी के पांच लोगों को ढूंढ रही हूं। अनुष्का का इशारा दरअसल, उस थ्योरी पर था जिसके हिसाब से दुनिया में एक ही शक्ल से सात लोग होते हैं। तो अनुष्का अपने और जूलिया के अलावा बाकी के पांच लोगों को भी ढूंढना चाहती हैं।
खैर बॉलीवुड में ये पहली बार नहीं है कि किसी स्टार का हमशक्ल इस तरह अचानक वायरल होने लगा है। इंटरनेट पर पहले भी कई बार कई स्टार्स के हमशक्ल तेज़ी से वायरल हो चुके हैं और सबको चौंका भी चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications












