ये है टीवी का पहला सीरियल, 40 साल पहले हुआ था प्रसारित, एक झलक के लिए तरसते थे दर्शक

आज के वक्त में टीवी जगत में अनगिनत सीरियल आ चुके हैं। हर आधे घंटे में आपको एक नया सीरियल देखने को मिल जाता है। लोग भी आने वाले एपिसोड में क्या होने वाला है यह देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इस लिस्ट में अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे सीरियल्स शामिल है।
लेकिन आज हम आपको टीवी पर प्रसारित हुआ पहला सीरियल बताने वाले हैं। जिसका नाम 'हम लोग' था। जो की 40 साल पहले दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। इसे 7 जुलाई 1984 से 17 दिसंबर 1985 तक दिखाया गया था। जिसके 156 एपिसोड बने थे। इस सीरियल में मिडिल क्लास फैमिली दिखाई गई थी और रोजाना की जिंदगी में आने वाली प्रॉब्लम का वह सामना करती हुई दिखाई थी।
इस सीरियल को दर्शकों का काफी ज्यादा प्यार मिला था। इस सीरियल को देखने के लिए जिस शख्स के घर पर भी उस वक्त में टीवी हुआ करती थी उसके घर पर भीड़ लग जाया करती थी। इस शो में अशोक कुमार ने एक कथा वाचक के तौर पर काम किया। इसी के अलावा सुषमा सेथ, दिव्या सेठ शाह, सीमा पाहवा, राजेश पुरी, जयश्री अरोड़ा जैसे और भी कई कलाकार नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











