महंगे होटल नहीं पिया के घर जाने के लिए अपने घर के आंगन से उठी इन एक्ट्रेसेस की डोली

Kiara Siddarth

बॉलीवुड में एक बार फिर से शहनाई बज गयी है। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में शादी करने वाले हैं। बारातियों के साथ दुल्हन भी इस आलिशान होटल में पहुंच चुकी हैं। इससे पहले विकी कौशल-कैटरीना कैफ से लेकर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस तक ने अलग-अलग आलिशान होटल और फोर्ट में डेस्टिनेशन वेडिंग किया है। लेकिन बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने इस खास दिन के लिए अपने घर को चुना और इन दुल्हनों की डोली अपने घर के आंगन से उठी।

आइए आपको ऐसी जोड़ियों के बारे में बताते हैं :

अथिया शेट्टी-के.एल. राहुल :

अथिया शेट्टी-के.एल. राहुल :

डेस्टिनेशन वेडिंग के बजाए अपने घर के आंगन में सात फेरे लेने का फैसला लेने वाली जोड़ियों में सबसे लेटेस्ट जोड़ी अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की है। दोनों ने पापा सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में शादी रचाई। इस शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। अभी तक इस जोड़ी ने अपना वेडिंग रिसेप्शन भी नहीं दिया है।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर :

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने पिछले साल एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग ना करके उस घर को चुना, जहां रणबीर और आलिया पिछले कुछ समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने अपनी शादी का रिसेप्शन एक 5 सितारा होटल में दिया था, जिसमें बॉलीवुड के नामी-गिरामी लोग शामिल हुए थे। पिछले साल ही आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के माता-पिता बने।

यामी गौतम-आदित्य धर :

यामी गौतम-आदित्य धर :

यामी गौतम की शादी की अचानक आयी खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया था। यामी ने हिमाचल प्रदेश के अपने घर में सात फेरे लिये थे। दरअसल, यामी ने बाद में इंटरव्यू में भी कहा था कि उनकी शादी से एक दिन पहले ही उनकी शादी से जुड़ी सारी तैयारियां की गयी थी। शादी में यामी ने अपनी मां की साड़ी और नानी का दुपट्टा ओढ़ा था।

दीया मिर्जा-वैभव रेखी :

दीया मिर्जा-वैभव रेखी :

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने जब वैभव रेखी से दूसरी शादी करने के बारे में सोचा तो उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर को ही वेन्यू के तौर पर चुना। इस शादी में दीया और वैभव के परिवार और उनके करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों ने काफी सादगी भरे अंदाज में एक-दूसरे से शादी रचाई।

Read more about: kiara advani siddharth malhotra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X