शर्मिला टैगोर, डिंपल, जीनत तमान या परवीन बाबी ने नहीं इस हीरोइन ने बॉलीवुड फिल्म में पहनी थी सबसे पहले बिकिनी

bikini in bollywood movies

Bikini in bollywood: बॉलीवुड में आज के समय में बिकनी पहनना आम बात है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है बॉलीवुड में बिकनी की शुरुआत कहां से हुई?

आपको जानकर हैरानी होगी बॉलीवुड में 70 के दशक से पहले भी एक्ट्रेसेस ने बिकनी पहनना शुरू कर दिया था। हालांकि आज की तरह बिकिनी उस समय इतनी फेमस नहीं थी और इस तरह के सींस को बहुत अलग नजर से देखा जाता था।

ऐसा माना जाता है कि 1966 में शर्मिला टैगोर पहली ऐसी इंडियन महिला थी जिन्होंने पब्लिकली फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज के लिए सबसे पहले बिकिनी पहनी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले भी कई हसीनाओं ने बिकनी पहनी थी। चलिए जानते हैं उन हसीनों के बारे में जिन्होंने सबसे पहले बिकनी पहन बॉलीवुड में इस टैबू को तोड़ने में मदद की।

आलम आरा

1931 में आई फेंटेसी ड्रामा आलम आरा पहली ऐसी हिंदी मूवी थी जिसमें बिकनी सीन दिखाया गया।

हिम्मत ए मर्दा

1935 में फिल्म हिम्मत ए मर्दा में ललिता पवार बिकनी में नजर आईं थीं। कम लोग ही जानते हैं कि ललिता पवार पहले मेन स्ट्रीम की हीरोइन थीं लेकिन फिल्म जंगे आजाद की शूटिंग के दौरान एक्टर भगवान दादा ने उन्हें इतनी जोर की थप्पड़ मारा था कि उनकी बाई आंख में लकवा हो गया और 3 साल के इलाज के बाद उनकी आंख खराब हो गई जिसके बाद में खलनायिका और नेगेटिव भूमिकाओं में नजर आने लगी।

आवारा

1951 में आई फिल्म आवारा में नरगिस ने ब्लैक स्विमसूट पहना था और राज कपूर भी स्विमिंग के दौरान ट्रंक पहने नजर आए थे। इस फिल्म में इन दोनों का जबरदस्त रोमांस दिखाया गया था और इसी में बीच सीक्वेंस भी था।

संगम

वैजयंतीमाला ने राज कपूर और राजेंद्र कुमार की क्लासिक रोमांस फिल्म संगम जो 1964 में आई थी, में लाल रंग का स्विमसूट पहना था। एक्ट्रेस ने 'बोल राधा बोल' गाने में बोल्ड बाथिंग सूट पहना था।

बॉबी

राज कपूर ने 1973 में आई बॉबी फिल्म में बॉलीवुड की पहली टीनेज लव स्टोरी को दिखाया, जिसमें ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया ने डेब्यू किया। 70 के दशक में डिंपल के लुक और उनके जबर्दस्त बोल्ड टू-पीस रेड बिकिनी अवतार ने तहलका मचा दिया था।

कुर्बानी

फिरोज खान निर्देशित फिल्म में कुर्बानी जो 1980 में रिलीज हुई थी, में जीनत अमान ने सफेद टू-पीस बिकनी पहनी थी।

ये नजदीकियां

1982 में रिलीज हुई फिल्म ये नजदीकियां में परवीन बाबी ने टू-पीस बिकनी पहनी थी।।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X