क्या आपको पता है, शाहरुख खान से लेकर करीना कपूर तक ने विदेशों में खरीदी है करोड़ों की प्रॉपर्टी

Shahrukh Khan

हर किसी को अपना आशियाना बेहद पसंद होता है। हर इंसान का सपना होता है कि वह अपने परिवार के लिए एक आलिशान घर खरीद सकें। बॉलीवुड स्टार्स भी मुंबई में अपने परिवारों के साथ आलिशान घरों और बंगले में रहते हैं। लेकिन वे अक्सर छुट्टियां मनाने विदेशों के लिए निकल पड़ते हैं। बॉलीवुड के कई सेलेब ने दुनिया के अपने फेवरेट देशों में अपने हॉलीडे डेस्टिनेशन के तौर पर लग्जरी घर रखा है, जहां कभी वे अकेले तो कभी पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से लेकर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं।

आइए आपको बताते हैं किन स्टार्स ने विदेशों में खरीदी है लग्जरी प्रॉपर्टी

शाहरुख खान :

शाहरुख खान :

किंग खान का मुंबई में स्थित बंगला 'मन्नत' बेहद आलिशान है। यह मुंबई आने वाले यात्रियों के लिए एक तरह से टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। मन्नत को एक बार बाहर से देखने की चाह रखने वाले हजारों लोग हर रोज इस बंगले के सामने पहुंचते हैं। शाहरुख खान ने 'द पाम जुमेराह' में एक लग्जरी हॉलिडे होम खरीदा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में भी शाहरुख के नाम पर एक अपार्टमेंट बुक किया हुआ है।

 अक्षय कुमार :

अक्षय कुमार :

खिलाड़ी कुमार टोरंटो को अपना सेकंड होम मानते हैं। टोरंटो में उनके नाम एक पूरा हिल है, जिस पर कुछ अपार्टमेंट और बंगले उनके नाम पर रजिस्टर्ड हैं। इसके साथ ही कहा जाता है कि मॉरीशस में भी उनका एक शानदार बंगला है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन :

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन :

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जूनियर बी और ऐश्वर्या राय ने भी विदेश में अपने लिए एक खूबसूरत सा आशियाना खरीद रखा है। बताया जाता है कि इनके पास दुबई में जुमेराह के गोल्फ एस्टेट में एक विला है। यह विला 5600 से 10,600 वर्ग फुट तक में फैला हुआ है। रिजॉर्ट होम स्टाइल में बना हुआ यह बंगला बेहद आलीशान है।

सलमान खान :

सलमान खान :

बॉलीवुड में भाईजान के नाम से लोकप्रिय सलमान खान मुंबई में शाहरुख खान के पड़ोसी हैं। उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' के ठीक सामने बना हुआ है। सलमान खान ने दुबई में भी एक फैंसी अपार्टमेंट खरीदा हुआ है। यह अपार्टमेंट बुर्ज खलीफा के पास 'द एड्रेस डाउनटाउन' में स्थित है। सलमान जब भी दुबई जाते हैं तो वह अपने इसी बंगले में रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी और पनवेल में फार्म हाउस भी है।

करीना कपूर और सैफ अली खान :

करीना कपूर और सैफ अली खान :

करीना कपूर और सैफ अली खान के पास देश में हजारों-करोड़ों की संपत्ति है। इसके अलावा दोनों के पास मुंबई में खुद का अपार्टमेंट भी है। सैफिना ने स्विट्जरलैंड में एक आलीशान बंगला खरीदा हुआ है जिसकी कीमत 33 करोड़ रुपये बतायी जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X