बादशाह, रफ्तार से लेकर मीका सिंह तक, इन सिंगर्स बदल लिये हैं अपने ओरिजिनल नाम

बॉलीवुड फिल्मों में पंजाबी गानों का तड़का नया नहीं है। 80 के दशक में पंजाबी गायक मलकीत सिंह के गाने 'तुतक-तुतक' में पहली बार रैप के अलग-अलग शेड्स को लेकर प्रयोग किया गया। इसके बाद ही पंजाबी गाने दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाने लगे और भांगड़ा की ताल पर पंजाबी गानों का चलन बढ़ने लगा। समय बदला और गाने के बोल के साथ ही म्यूजिक लवर्स का स्वाद भी बदल गया लेकिन पंजाबी रैप सॉन्ग्स के लिए श्रोताओं के प्यार में कमी नहीं आयी।

आज के समय में बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्मों में पंजाबी रैप और आइटम सॉन्ग्स का बोलबाला है। पंजाबी गायक यो यो हनी सिंह से लेकर बादशाह, गुरु रंधावा और रफ्तार के रैप व गाने आज लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

do-you-know-from-badshah-to-mika-singh-these-singers-dont-use-their-original-names

ये कुछ ऐसे गायक हैं जो पंजाब के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इन सभी पंजाबी गायकों ने अपने ओरिजिनल नाम बदलकर नये नामों को अपनाया है। आलम यह है कि लोग इन गायकों के असली नामों को भूल ही चुके हैं।

आइए ऐसे ही कुछ पंजाबी रैपर व गायकों के असली नाम जानते हैं-

बादशाह

पंजाबी रैपर बादशाह ने एक चैट शो के दौरान अपने असली नाम का खुलासा किया था। लेकिन मजे की बात यह है कि शो में उनके साथ मौजूद उनकी दोस्त मल्लिका दुआ ही उनके असली नाम से अंजान थी। स्टैंड अप कॉमेडियन और यूट्यूबर अबिश मैथ्यू के शो 'सन ऑफ अबीश' में मेहमान के तौर पर बादशाह और मल्लिका दुआ पहुंचे थे। बातचीत के दौरान मल्लिका से जब बादशाह का ओरिजिनल नाम पूछा गया तो वह नहीं बता सकी। बाद में शो के दौरान ही बादशाह ने बताया कि उनका असली नाम आदित्य प्रतीक सिंध सिसोदिया है।

गुरु रंधावा

गुरु रंधावा

हाल ही में अपने गाने 'नाच मेरी रानी' में नोरा फतेही को नचा चुके पंजाबी गायक गुरु रंधावा का असली नाम गुरुशरणजोत सिंह रंधावा है। पेशे की खातिर उन्होंने अपना नाम छोटा करके गुरु रंधावा कर लिया।

बी प्राक

बी प्राक

लोकप्रिय पंजाबी गायक बी. प्राक ने अपने नाम के साथ काफी एक्सपेरिमेंट किया। 'बारिश की जाए' गाने से लोगों का दिल जीतने वाले बी. प्राक का असली नाम प्रतीक बचन है। यानी उन्होंने अपने टाईटल के पहले अक्षर को अपने नाम से पहले और अपने नाम को छोटा करके एक नयी पहचान बनायी।

यो यो हनी सिंह

यो यो हनी सिंह

अपने हर गाने में अपने नाम को खास पहचान देने और बॉलीवुड में रैप सॉन्ग्स को एक नयी पहचान दिलाने में यो यो हनी सिंह का खास योगदान माना जा सकता है। 'ब्लू आईज हिप्नोटाइज' फेम गायक यो यो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है।

मीका सिंह

मीका सिंह

हाल ही में एक रिएलिटी शो में अपनी दुल्हनिया ढूंढने निकले पंजाबी गायक मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। लेकिन गायकी के पेशे में उन्हें सभी मीका पाजी के नाम से ही जानते हैं।

रफ्तार

रफ्तार

पंजाबी गायक रफ्तार का असली नाम दिलीप नायर है। उसी तरह 'तुरक-तुरक' की धुन पर पंजाबी लवर्स को थिरकाने वाले पंजाबी पॉप गायक दलेर मेंहदी ने अपना सरनेम बदल लिया है। उनका असली नाम दलेर सिंह है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X