कौन हैं देओल परिवार की बहुएं, जो रहती हैं लाइमलाइट से दूर, करण देओल की होने वाली पत्नी कौन??

Daughters-in-law of the Deol family: सिनेमाजगत की जानी मानी फैमली में से एक है देओल फैमली, जो कि हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। बैसे देओल फैमली के सिर्फ मर्द सुर्खियों में रहते बहुओं तो कभी भी लाइमलाइट में नहीं आती हैं। हाल ही में खबर है कि सनी देओल के बड़े बेटे से लगाई कर ली है, जल्द ही शादी भी कर लेगें। परंतु भी तक यह साफ हुआ है कि करण की होने वाली पत्नी कौन है।
दरअसल बात ऐसी है कि, इन दिनों देओल परिवार अचानक से चर्चा में आ गया है, इसकी वजह हैं सनी देओल के बेटे करन देओल। खबर है कि अगले महीने ये शादी करने जा रहे हैं लेकिन लड़की कौन है इसे लेकर सस्पेंस बरकरार रखा गया है। तो हम आपको लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रहने वालीं देओल परिवार की महिलाओं के बारें में बताते हैं।
बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र ने जब बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था तब उनकी शादी प्रकाश कौर से हो गई थी लेकिन वो मुंबई आए और यहां आकर सुपरस्टार बने, तब भी प्रकाश कौर पंजाब में ही रहती थी। एक्टर को इंडस्ट्री में सालों निकल गए लेकिन उनकी पत्नी प्रकाश कौर ने मीडिया से दूरी बनाए ही रखी, आज तक भी वह लाइमलाइट से दूर रहती हैं।
धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने पूजा देओल के साथ बॉलीवुड में आने से पहले ही शादी कर ली थी लेकिन उनकी शादी को सबसे छिपाकर रखा गया था, इसकी वजह थी कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि डेब्यू फिल्म की रिलीज के वक्त किसी को पता चले कि वो शादीशुदा हैं।उस वक्त पूजा को लंदन भेज दिया गया था, वैसे आज भी पूजा देओल कैमरों से पूरी तरह दूर ही रहती हैं।
धर्मेंद्र के छोटे बेटे और सनी के छोटे भाई बॉबी देओल ने जब एक रेस्टोरेंट में तान्या को देखा तो सुध बुध खो बैठे थे, उस वक्त वो इंडस्ट्री में नए ही थे लेकिन कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया और उन्होंने शादी की इजाजत भी दे दी। तान्या भी लाइमलाइट से दूर रहती हैं और कभी भी सुर्खियों में नहीं आती बस कभी कभी बॉबी देओल के साथ दिख जाती हैं।
इन सबके बाद अब बात आती है सनी देओल के बेटे की, अब रिपोर्ट्स की माने तो करन देओल भी शादी करने जा हैं लेकिन कौन है जो देओल परिवार की बहू बनने जा रही हैं वो अब तक किसी को नहीं पता है लेकिन खबर है कि उस लड़की का भी फिल्मों से कोई लेना देना नहीं। हर कोई जनना चाहता है कि करण की लाइफ पार्टनर कौन है।


Click it and Unblock the Notifications
