..................... Do you know about those actresses who did not wait for marriage to become a "mother" - Hindi Filmibeat

क्या आप जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने "मां" बनने के लिए नही किया शादी का इंतजार

Bollywood

सोशल मीडिया के ट्रेंड से लेकर अखबारों और टेलीविजन की हैडलाइन तक हाल ही में हिंदी सिनेमा जगत में जो खबर सबसे ज्यादा ट्रेड कर रही हैं वो है आलिया भट्ट को लेकर, क्योंकि एक तरफ तो आलिया का करियर बहुत अच्छा चल रहा है और दूसरी तरफ उनकी शादी और बच्चा को लेकर खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ दिनों पहले जब "आलिया भट्ट" ने शादी के तुरंत बाद सोशल मीडिया के जरिए से फैंस को मां बनने की खुशखबरी दी थी तो हर तरफ उनको लेकर कई तरह की चीजें सामने आई, किसी ने उन पर सवाल किए तो किसी ने उनकी सरहाना की।

इस सबके बीच में हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारें में जिन्होंने मां बनने के लिए शादी का इंतजार नही किया और बेझिझक अंदाज में गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की।

1.कोंकणा सेन शर्मा- कोंकणा अपने अभिनय से हमेशा ही फैंस के दिलों पर राज करती है और एक अलग ही जादू के साथ स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं। कोंकणा का नाम भी उसी लिस्ट में आता है जो कि शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी और सूत्रों की मानें तो अभिनेत्री ने इस बात को किसी से छिपाया नही।

2. नेहा धूपिया- बेबाक, बिंदास अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होने वाली नेहा धूपिया शादी से पहले ही मां बनने वाली थी, प्रेग्नेंसी के दौरान ही नेहा ने अंगद से शादी की और बाद में फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई सारे चर्चा चले लेकिन नेहा को किसी से कोई फर्क नही पड़ा।

3. दीया मिर्जा- खूबसूरती के मामले में हर किसी को टक्कर देने वाली अभिनेत्री दीया मिर्जा ने दूसरी शादी की है, दूसरी शादी जब दीया ने की तो एक्ट्रेस कुछ महीने से प्रेग्नेंट थी। ऐसे में दीया मिर्जा ने अपने हनीमून के दौरान अपनी बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करके सबको चौका दिया था।

4.एवलिन शर्मा- कुछ ही फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से शादी की थी। वो शादी के दो महीने बाद ही वह प्रेग्नेंट हो गई थी इस बात को सोशल मीडिया पर साझा करने से एवलिन ने कोई भी परहेज नही किया, बिना किसी के सुने एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ही शानदार वक्त बिताया।

5.महिमा चौधरी- एक वक्त पर हिंदी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल होने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी ने जब बोबी मुखर्जी से शादी की, उस वक्त वह पांच महीने की प्रेग्नेंट थीं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X