क्या आप जानते हैं इन बॉलीवुड हसीनाओं के बारें में, जो तलाक के बाद जी रही हैं शानदार जिंदगी!

karishma Kapoor

Bollywood beauties After Divorce: हिंदी सिनेमा जगत में कई बार देखा जाता है कि मशहूर अभिनेत्रियों अपने पति से तलाक लेकर खबरों में आ जाती हैं। लेकिन तलाक के बाद कुछ हसीनाएं तो ऐसी हैं जो कि गुमशुदा जिंदगी जी रही होती है परंतु कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं जो कि तलाक के बाद शानदार जिंदगी जी रही होती है। आज हम आपको उन्ही अभिनेत्रीओं के बारें में बताएंगे जो कि तलाक के बाद भी एक बेहतरीन जिंदगी गुजार रही हैं।

1. अमृता सिंह-

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पहली पत्नी और एक्ट्रेस अमृता सिंह तलाक के बाद आज भी अकेली हैं और अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के साथ जिंदगी गुजार रही हैं। बता दें कि अमृता सैफ अली खान से तलाक के बाद आज तक अविवाहित हैं और उन्होंने दूसरी शादी भी नहीं की है। लेकिन अमृता सिंह आज भी एक शानदार जिंदगी जी रही हैं।

2. संगीता बिजलानी-

सलमान खान की खास दोस्त और बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता क्रिकेटर अजहरुद्दीन के साथ तलाक के बाद आज तक अकेले जिंदगी गुजार रही हैं। अभिनेत्री काफी खुशी खुशी सारा समय खुद के साथ बिताती हैं। तलाक के बाद आज तक संगीता ने दोबारा शादी नहीं की है। संगीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और शानदार फोटोज शेयर करती रहती हैं। संगीता बिजलानी एकदम खुबसूरत जिंदगी जी रही हैं।

3. करिश्मा कपूर-

कपूर खानदार की बड़ी बेटी और 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों के अलावा आज भी अपनी खूबसूरती को लेकर फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आपको बता दें कि करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी, लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। तलाक के बाद अब तक करिश्मा अविवाहित हैं।

4. महिमा चौधरी-

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री महिमा चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बेटी के साथ तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। आपको बता दें कि महिमा ने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी, लेकिन उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई। अब अभिनेत्री सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी का पालन पोषण कर रही हैं और आज भी एक बेहतरीन जीवन जी रही हैं।

इनके अलावा भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो कि तलाक के बाद भी आज एक शानदार जिंदगी जी रही हैं। जाहिर है कि, बॉलीवुड सिनेमा अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री के कलाकार अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X