सलमान, अक्षय हों या अजय देवगन.. शाहरूख के सामने सब FAIL!
शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की काबिल बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो चुकी है। फिलहाल शाहरूख की फिल्म कहीं ज्यादा आगे है।
जब से शाहरूख खान की 'रईस' और ऋतिक रोशन की 'काबिल' रिलीज हुई है, फैंस में उत्साह बढ़ गया है। कुछ इस क्लैश से कुछ खुश हैं, कुछ खफा। बहरहाल, इस क्लैश ने एक बार फिर शाहरूख फैंस और ऋतिक फैंस के बीच दीवार जरूर खड़ी कर दी है।
BOX OFFICE: रईस vs काबिल.. ओवरसीज में किसकी धुआंधार शुरुआत!
हालांकि काबिल को ज्यादा तारीफ मिल रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो रईस काफी आगे निकल चुकी है। भारत में कमाई हो या ओवरसीज कलेक्शन.. शाहरूख की फिल्म ने बाजी मार ली है। वैसे यह पहली बार नहीं है जब शाहरूख ने क्लैश में जीत पाई हो।

बता दें, ऋतिक ही नहीं, बल्कि सलमान खान से लेकर अजय देवगन हों या अक्षय कुमार, जब जब शाहरूख की फिल्मों से इनका क्लैश हुआ है, उनकी फिल्मों को बुरा परिणाम भुगतना पड़ा है। हां, यहां दिलवाले और बाजीराव मस्तानी क्लैश की बात छोड़ देना सही रहेगा।
यहां देखिए कब कब शाहरूख खान के सामने हुए ये एक्टर्स फेल-


Click it and Unblock the Notifications