संध्या राठी की देवरानी ने घटाया 17 किलो वजन, कनिका महेश्वरी के लेटेस्ट तस्वीर देख छूट जाएंगे पसीने

स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'दीया और बाती हम' में सबका मनोरंजन करने वाली मीनाक्षी हर किसी के दिलों पर राज करती है। बता दें कि सीरियल में उनके एक्सप्रेशन ही इतने लाजवाब होते थे जो कि बता देते थे कि वह अपने दिमाग में कोई खतरनाक चाल चलने वाली है।
इतना ही नहीं 'दिया और बाती हम' के सीक्वल सीरियल "तू सूरज मैं सांझ पिया जी" में भी इस हसीना को देखा गया। बता दें कि 'दीया और बाती हम' की मीनाक्षी का असली नाम कनिका माहेश्वरी है।
कनिका माहेश्वरी का ट्रांसफॉरमेशन देख हर कोई हैरान
बता दें कि कनिका माहेश्वरी जब मीनाक्षी का किरदार निभा रही थी तो उनका वजन काफी ज्यादा नजर आता था। लेकिन जब लॉकडाउन लगा तो उसके बाद में एक्ट्रेस का एक अलग ही रूप देखने को मिला। बता दें कि स्टूडियो में जब काम बंद रहा तो उन्होंने खुद को बदलने की कोशिश की और काफी मेहनत भी की। लेकिन जब उन्होंने पर्दे पर वापसी की तो उन्हें पहचाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जा रहा था। उन्होंने अपने ट्रांसफॉरमेशन से हर किसी को काफी ज्यादा हैरान कर दिया था।
कनिका महेश्वरी को प्रेगनेंसी के बाद बढ़ा वजन
दरअसल आपको बता दें कि कनिका महेश्वरी ने तकरीबन 17 किलो वजन कम किया है। इतना ही नहीं उनकी नई तस्वीरों से हर कोई काफी ज्यादा हैरान है। उन्होंने 2012 में बिजनेसमैन अंकुर घई के साथ में शादी की और अपने परिवार शुरू किया। इसके बाद में 2015 में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया और करियर से उन्होंने ब्रेक ले लिया।
कनिका माहेश्वरी ने वर्कआउट के जरिए 17 किलो घटाया वजन
कनिका माहेश्वरी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि लॉकडाउन के वक्त में उनकी काम में कोई भी हेल्प नहीं कर रहा था। एक्ट्रेस ने इस बात का भी खुलासा किया कि कई बार वह दाल चावल बना कर ही रह जाती थी। एक्ट्रेस ने अपने वेट लॉस पर भी नजर डाली और बताया कि उन्होंने वर्कआउट के जरिए लॉकडाउन में काफी किलो वजन कम किया। उन्होंने काफी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की और साथ ही साथ प्रोसेस्ड शुगर आइटम के साथ-साथ ग्लूटन भी पूरी तरीके से बंद कर दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











