दीवाली पर 400 करोड़ का तगड़ा दांव, Khan की बारी, Flop हुईं 10 बड़ी फिल्में
आज दीवाली है तो सबसे पहले आपको हैप्पी दीवाली... लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की हैप्पी दीवाली कब होती है.. जब दीवाली के मौके पर रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ हिट हो जाती हैं। दीवाली हर स्टार का फेवरेट मौका है अपनी बड़ी फिल्में रिलीज करने के लिए क्योंकि लगातार छुट्टियां फैंस को थिएटर तक खींच ही लाती हैं। लेकिन हर बार इन स्टार्स की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती। कई बार बड़े स्टार्स की फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं। देखा तो ऐसा भी गया है कि स्टार पावर और बड़ा बजट भी इस फिल्मों को फ्लॉप होने के नहीं रोक पाता है।
[आमिर खान: मुझे दीवाली में जुआ खेलना बेहद पसंद है]
वहीं फ्लॉप फिल्मों की इस फिल्म में सलमान से लेकर अक्षय कुमार जैसे स्टार्स शामिल हैं। इस बार अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं आमिर खान, उनकी फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान दीवाली के मौके पर यानी कल रिलीज हो रही है। इस फिल्म न सिर्फ आमिर की अथाह मेहनत लगी है बल्कि अच्छा-खासा बजट भी लगा है। बॉक्स ऑफिस पर दीवाली हमेशा से ही एक धमाकेदार संयोग होता है ताबड़तोड़ कलेक्शन का, इसलिए हमेशा ही दीवाली की रिलीज़ पर सबकी नज़रें रहती हैं। कई बार फिल्म चल जाती है तो कई बार दर्शक कर देते हैं फिल्म को रिजेक्ट।

तो चलिए इसी बात पर हम आपको आगे बताते हैं बॉलीवुड के बड़े स्टार्स की ऐसी फिल्मों के बारे में जो दीवाली के मौके पर बड़ी उम्मीदों के साथ रिलीज हुईं लेकिन ऑडिएंस को निराश कर गईं और इसी कारण से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुईं।


Click it and Unblock the Notifications











