दिवाली 2020: बॉलीवुड हस्तियों की सबसे खूबसूरत दीपावली PICS, जब पार्टी में मची खूब धूम
बॉलीवुड में हर त्यौहार की धूम होती है। अब फेस्टिव सीजन है और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जमकर धूम मची है। इस बार कोरोना के चलते हर त्यौहार का मजा किरकिरा है लेकिन बॉलीवुड स्टार्स पूरी सावधानी के साथ त्यौहार भी सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। हाल में ही करवा चौथ पर बॉलीवुड एक्ट्रेस की खूब फोटो सामने आई थीं। जहां सब हीरोइनें खूब सज धज कर मास्क लगाई नजर आई हैं। आइए दिखाते हैं दिवाली की बॉलीवुड सेलेब्स की पुरानी तस्वीरें।
कोरोना के चलते इस बार शायद बॉलीवुड सेलेब्स पार्टी न करें लेकिन हर बार सप्ताहभर पहले से ही दिवाली पार्टी की शुरुआत हो जाती थी। एकता कपूर, सलमान खान, बिग बी से लेकर तमाम कई स्टार्स के घर दिवाली पार्टी का आयोजन करते थे लेकिन इस बार ऐसी पार्टी शायद न हो। खैर दिवाली पार्टी से पहले ही बॉलीवुड सेलेब्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, अनुष्का समेत सबकी तस्वीरें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











