नाजायज रिश्ते, ब्लैकमेल और कत्ल, बॉयफ्रेंड ने इस हसीना को मारी गोली, CCTV फुटेज में लाश घसीटते दिखा स्टाफ

Divya Pahuja Murder Mystery: हरियाणा के गुरुग्राम में 2 जनवरी 2024 को एक होटल में गोली मारकर एक लड़की की हत्या कर दी गई थी, जिसका नाम दिव्या पाहुजा था। मशहूर मॉडल दिव्या की हत्या के पीछे सबसे बड़ा कारण क्या था आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं और पूरे इस मामले को लेकर भी जानकारी देने वाले हैं।
दरअसल गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। यह सब अभिजीत नाम के एक आदमी ने किया और इस हत्याकांड में पुलिस ने अभी तक 7 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी अभिजीत ने अपना जुर्म भी कबूल किया था।
अभिजीत ने बताया कि वह दिव्या को 2014 से जानता था और उसके अवैध संबंध भी थे। अभिजीत का यह भी कहना है कि दिव्या उसे पर बार-बार पैसे देने का दबाव बना रही थी और इसके चलते वह काफी परेशान हो गया था। दिव्या ने उसको पैसे ना देने पर बदनाम करने की धमकी दी थी और इसी के चलते उसने दिव्या को मार दिया।
अभिजीत ने यह भी बताया कि दिव्या उससे लगातार 30 लाख रुपए की मांग कर रही थी। पैसे ना देने पर उसको बार-बार धमकी भी दे रही थी। किसी के चलते अभिजीत ने दिव्या के सिर में देसी कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही उसने बताया कि 1 जनवरी को पार्टी में दिव्या आई थी और वहां पर वह पैसे मांग रही थी।
तब अभिजीत को लगा कि वह उसको बदनाम कर दी की और इसीलिए उसने दिव्या को होटल में बुलाया। यहां पर दिव्या जिद करने लगी और जब वह नहीं मानी तो अभिजीत ने उसकी मौत के घाट उतार दिया।


Click it and Unblock the Notifications