46 की उम्र में सलमान की तरह की कुआंरी है ये बच्ची, भाईजान के साथ खड़ी इस सुपरस्टार को पहचाना?

बॉलीवुड में कई बार सितारों की पुरानी तस्वीर वायरल होती हुई नजर आती है और उन्हें पहचानना काफी ज्यादा मुश्किल भी हो जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस की पुरानी तस्वीर दिखाने वाले हैं जिनको पहचान बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। वीर-जारा फिल्म में क्यूट सी शब्बो तो हर किसी को याद होगी। फिल्म भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।
46 साल की उम्र में भी सिंगल हैं दिव्या दत्ता
लेकिन इस फिल्म में शब्बो का किरदार दिव्या दत्ता ने निभाया था और हर किसी ने उनकी एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ भी की थी। दिव्या दत्ता हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री में भी वह काफी ज्यादा फेमस है। वह 46 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि आज भी वह सिंगल है।
एक शख्स के कारण कभी नहीं की शादी
दिव्या दत्ता की पुरानी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और आपको बता दें कि वह इसमें बॉलीवुड के भाईजान यानी कि सलमान खान के साथ में खड़ी हुई नजर आ रही है। बताया जाता है कि दिव्या दत्ता किसी से बेइंतहा प्यार करती थी और उस शख्स के नाम का खुलासा उन्होंने कभी भी नहीं किया। उनका ब्रेकअप हो गया और वह उनके साथ में सीरियस रिलेशनशिप में थी। खबरों के अनुसार दोनों की सगाई भी हो गई थी और बाद में रिश्ता टूट गया और इसी के कारण उन्होंने आज तक शादी नहीं की और वह अकेली है।
दिव्या की मां थी बेहद बहादुर
दिव्या दत्ता के किस्से बहुत ही ज्यादा दिलचस्प हैं और आपको बता दें कि उन्होंने एक किताब लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी जो की एक सरकारी डॉक्टर थी। उन्हें एक दिन खत मिला था कि उनके बच्चे किडनैप कर लिए जाएंगे और उन्होंने अपने बच्चों को बचाने के कारण लेटर में एक निश्चित जगह मिलने को कह दिया था। उनकी मां ने इस बात की हिम्मत की और पुलिस को सब कुछ बताया। पूरी प्लानिंग के साथ में पुलिस के साथ उन्होंने न सिर्फ दिव्या बल्कि उनके भाई-बहनों की भी जान बचा ली थी।


Click it and Unblock the Notifications












