इस बॉलीवुड हसीना का रिजेक्शन पर छलका दर्द, फ़िल्म से हुईं थी बाहर, एक्ट्रेस ने खोल डाली इंडस्ट्री की पोल-पट्टी

Divya Dutta

Divya Dutt Faced Rejection: बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमाना इतना आसान नहीं है। कई बार सितारों को काफी सारे रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआत में काफी रिजेक्शन का सामना किया और आज सुपरस्टार बन चुकी है। दरअसल हम आज बात करने वाले हैं दिव्या दत्ता की।

हाल ही में दिव्या दत्ता का एक इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने लल्लनटॉप के साथ बातचीत के दौरान खुलासा किया के कई बार वह रिजेक्शन का सामना कर चुकी है। उन्हें करियर की शुरुआत में फिल्म से निकल भी दिया गया था। दिव्या दत्ता ने इस पर बात करते हुए कहा कि "धीरे-धीरे मैंने सीखा कि इंडस्ट्री में आपको रिजेक्शन मिलते हैं और आपको फिल्म से निकल भी दिया जाता है।"

दिव्या दत्ता ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "कई बार नेपोटिज्म के बारे में हम बात करते हैं और मुझे ऐसा लगता है कि आउटसाइडर्स में भी फेवरेटीज्म होता है। यह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि हर जगह होता है। मुझे आज भी ऐसा महसूस होने लगता है कि जो मैं डिजर्व करती थी वह किसी और को मिल चुका है।"

दिव्या दत्ता ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "जिंदगी आपको रिजेक्शन फेस करना सिखा देती है। शुरुआती दिनों में मैं प्रोड्यूसर के ऑफिस जाकर काम मांगती थी। उस वक्त मल्टी स्टार फ़िल्में बन रही थी और अपॉर्चुनिटी भी अच्छी थी। एक दिन मुझे लगा कि मैं 22 फिल्मों को साइन किया है और बाद में मुझे पता चला कि सिर्फ दो फिल्में ही रिलीज हुई है। जिनमे मैं हीरोइन भी नहीं थी।"

दिव्या दत्ता ने आगे यह भी बताया कि उन्हें करियर की शुरुआत में ऑब्जेक्टिव पढ़ाई किया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे कई फिल्मों से बाहर किया गया। एक फिल्म में काम करने के लिए मैं सेट पर पहुंची और मुझे वापस भेज दिया गया। मुझसे कहा गया कि मैं बहुत ज्यादा वजन कम किया है। तब जाकर मुझे यह बात समझ आई की बिजनेस में इंसानियत नहीं होती है।

दिव्या दत्ता ने आगे कहा कि "मुझे बहुत अच्छे से याद है कि एक बार मैंने अपनी मां से यह कहा था कि अगर मैंने उस फिल्म में शाहरुख खान के साथ में काम कर लिया होता तो मैं आज सुपरस्टार बन गई होती। लेकिन तब मेरी मां ने मुझे कहा था कि वह खुद तुम्हारे साथ में काम करने के लिए आएंगे और कुछ ऐसा ही हुआ था।" हालांकि आपको बता दें कि दिव्या दत्ता आज के वक्त में किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: divya dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X