65 से ज़्यादा फिल्में....और स्टारडम 100 PERCENT....सुपर से ऊपर!
बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे हैं जो इतने शानदार कलाकार हैं लेकिन बावजूद इसके वो सुपरस्टार नहीं बन पाएं। कई एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा दिया है। भले ही उन्होंने अधिकतर सपोर्टिंग रोल किए हैं लेकिन लोगों का ध्यान उनपर खूब पड़ा।
आज दिव्या का जन्मदिन है। 25 सितंबर को जन्मीं एक्ट्रेस आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं।

बात की जाए उनके करियर की तो वो वीर जारा, दिल्ली 6, भाग मिल्खा भाग सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं और अपनी पहचान बना चुकी हैं। बता दें कि दिव्या का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था। उनकी मां का नाम नलिनी दत्ता है, जो पेशे से एक डॉक्टर हैं।
दिव्या के पिता का देहांत तभी हो गया था जब वो सात साल की थीं। उनकी मां ने अकेले ही उनकी परवरिश की। बहरहाल, आज हम दिव्या के जन्मदिन पर और भी बहुत सी दिलचस्प बातें जानेंगे..डालिए एक नज़र..


Click it and Unblock the Notifications











