इश्क़ का चढ़ा खुमार, झटपट की सगाई, टूटा दिल तो 46 साल की उम्र तक भी इस हसीना ने नहीं रचाई शादी

दिव्या दत्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की बहुत ही मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी जबरदस्त एक्टिंग के चलते उन्होंने अपनी एक खास पहचान दर्शकों के बीच में कायम की है. दिव्या दत्ता ने सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया और वह भले ही लीड किरदार में नजर ना आई हो लेकिन फिर भी सपोर्टिंग किरदार में उन्होंने सभी का दिल जीता है. दिव्या दत्ता ने अपने जितना प्यार बटवारा उतने ही निजी जिंदगी में उन्होंने उतार-चढ़ाव देखे. बता दे 46 साल की हो चुकी है और आज हम उनके जीवन को लेकर कुछ खास बातें बताने वाले हैं.
7 साल की उम्र में पिता का छूटा हाथ
दिव्या दत्ता का जन्म 25 सितंबर साल 1977 में पंजाब की लुधियाना में हुआ. जब वह 7 साल की थी तो उनके सिर से पिता का हाथ उठ गया. बाद में मां ने पाला पोसा और वह मां के बहुत करीब है. दिव्या दत्ता अपने कई सारे इंटरव्यू में भी इस बात का जिक्र कर चुकी है कि उनकी मां ही उनके लिए सब कुछ है.
सगाई टूटी तो प्यार से उठा भरोसा
लेकिन दिव्या दत्ता के जीवन में एक ऐसा समय आया जब उन्हें एक व्यक्ति से प्यार हो गया. उनके ऊपर प्यार का कुछ ऐसा खुमार चढ़ा कि उन्होंने सगाई तक कर ली थी. कुछ वक्त के बाद में कुछ कारणों के चलते दोनों में दूरी आने लगी और सगाई टूट गई. इस सगाई के टूटने के बाद में एक्ट्रेस का दिल भी पूरी तरीके से टूट गया और उनका प्यार से भरोसा उठ गया. इसके बाद में वह आज तक सिंगल है.
दिव्या दत्ता ने बेहतरीन फिल्मों में किया काम
अगर हम दिव्या दत्ता के करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने वीर-जारा, भाग मिल्खा भाग, और मंटो जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया. इतना ही नहीं आपको बता दें कि हर फिल्म में उनका दमदार रोल नजर आया और दर्शकों को इंप्रेस कर गया.


Click it and Unblock the Notifications











