'बहुत पतली हो गई हो...', जब ये बोलकर हीरोइन को सेट से भेज दिया वापस, अब सालों बाद एक्ट्रेस ने..

दिव्या दत्ता को बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती के अलावा एक्टिंग को भी लेकर काफी चर्चा का विषय बनती नजर आती है। अभी तक अभिनेत्री ने कई बड़े सितारों के साथ में काम कर लिया है। लेकिन शुरुआती करियर में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा और एक बार तो वह जब सेट पर पहुंची तो उन्हें बहुत पतली हो का कर वापस भेज दिया गया।
दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में दिव्या दत्ता ने लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अपने करियर को लेकर खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि आपको रिजेक्ट कर दिया जाता है। लेकिन मैंने धीरे-धीरे सीख की फिल्मों से बाहर भी निकाल दिया जाता है। यह जरूरी नहीं होता कि यह नेपोटिज्म है क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि यह फेवरेटीज्म है। यहां पर आउटसाइडर्स में भी ऐसा ही होता है और यह सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि दूसरे फील्ड में भी होता है।
दिव्या दत्ता ने आगे बताया कि जब मैं एक भी फिल्म को साइन नहीं किया था तो मैं रोजाना प्रोड्यूसर्स के ऑफिस जाती थी और काम मांगती थी। उस वक्त मल्टी स्टार फिल्मों का जमाना था तो अपॉर्चुनिटी भी ज्यादा थी। एक दिन मैं 22 फिल्मों को साइन किया और उनमें से सिर्फ दो ही रिलीज हुई। लेकिन मुझे किसी में भी कास्ट नहीं किया गया और मेरी जगह किसी और को ले लिया गया।
दिव्या दत्ता ने आगे बताया कि मैंने उस समय रिजेक्शन जैसा कोई भी शब्द नहीं सुना था और मुझे कई सारी फिल्मों से निकाल दिया गया। एक बार तो मैं सेट पर पहुंची और मुझे वापस भेजा गया। मुझसे कहा गया कि तुम बहुत पतली हो और पहले क्यूट लगती थी। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मुझे मोटा होना है या फिर पतला। मैं परेशान हो गई थी और मुझे ऐसा लगने लगा कि आपने मुझे ऑब्जेक्टिफाई कर दिया है कि मैं कोई चीज हूं।
दिव्या दत्ता ने आगे यह भी कहा कि मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तू रो मत और मैंने बताया कि फिल्म से मुझे निकाल दिया गया है। अगर मैं शाहरुख खान के साथ में फिल्म में काम करती तो सुपरस्टार बन जाती। लेकिन मेरी मां ने मुझे कहा कि आज जिन लोगों ने तुम्हें रिजेक्ट किया है एक दिन वही लोग तुम्हारे साथ में काम करने के लिए सामने से आएंगे। आगे चलकर ऐसा ही हुआ।


Click it and Unblock the Notifications















