जब 18 साल की उम्र में दिव्या भारती ने चोरी छुपे रचाई थी शादी, पिता को बाद में पता चली हकीकत और फिर...

Divya Bharti, Sajid Nadiadwala

Divya Bharti Marriage Truth: दिव्या भारती को 90 के दशक के बेहद ही खूबसूरत और टॉप अभिनेत्री माना जाता था। उन्होंने बेहद ही कम उम्र में एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया था। अभिनेत्री ने 16 साल की उम्र में तेलुगु फिल्म 'बोबिली राजा' से डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई 'विश्वात्मा' थी। सिर्फ 3 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने 21 फिल्मों में काम किया था।

बताया तो यह भी जाता है कि दिव्या भारती की 30 फिल्में लाइनअप में थी। लेकिन इसी दौरान उनकी मुलाकात साजिद नाडियाडवाला से हुई। चुपचाप दोनों ने शादी रचा ली और तकरीबन 10 महीने बाद एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत हो गई। एक इंटरव्यू के दौरान दिव्या भारती की मां ने खुलासा करते हुए एक बताया था कि उनकी बेटी ने अपनी शादी की बात पिता से छुपी हुई थी।

दिव्या भारती की मां मीता भारती ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि "साजिद शोला और शबनम फिल्म के सेट्स पर आया करते थे और तभी दोनों की मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में दिव्या ने मुझे पूछा कि मां आपको साजिद कैसे लगे। मुझे तो बहुत अच्छे लगे। इसके कुछ दिन के बाद ही दिव्या ने मुझे सवाल किया कि क्या मैं साजिद के साथ में शादी कर सकती हूं?"

मीता भारती ने इसी के आगे बताया कि "मैंने दिव्या से कहा कि इस बारे में तुम्हें अपने पिता से पूछना होगा। लेकिन जब उसने पिता से बात की तो उन्होंने मना कर दिया। दिव्या के पिता ने उनसे साफ कह दिया था कि ऐसा कोई भी कदम ना उठाए। लेकिन जैसे ही वह 18 साल की हुई तो उसने मुझे कहा कि मैं आज साजिद से शादी करने जा रही हूं। क्या आप इसकी विटनेस बनेंगी। मैंने कहा कि मैं इसमें तुम्हारा साथ नहीं दे पाऊंगी क्योंकि मैं उनके पिता से यह बात नहीं छुप पाऊंगी।"

दिव्या भारती ने साजिद के साथ चोरी छुपे शादी रचा ली थी। इसके बावजूद वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी और कभी-कभी साजिद से मिलने चली जाती थी। दिव्या के पिता को इस बारे में कोई खबर नहीं थी कि उन्होंने शादी कर ली है। कुछ महीने के बाद साजिद एक्ट्रेस के घर पहुंचे और दिवाली के अवसर पर इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों की शादी हो गई है। हालांकि वह अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय नहीं कर पाए क्योंकि 19 साल की उम्र में दिव्या की फ्लैट की बात बालकनी से गिरकर मौत हो गई।

More from Filmibeat

Read more about: divya bharti sajid nadiadwala
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X