जब इस सुपरस्टार से हाथ मिलाकर दीवानी हो गई थी दिव्या भारती, धोना नहीं चाहती थीं हाथ

दिव्या भारती को हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री माना जाता है। उनका जन्म 25 फरवरी 1974 में मुंबई में हुआ। बता दे कि सिर्फ 19 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि इतनी छोटी सी उम्र में वह इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री बन गई थी।
दिव्या भारती ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से शुरू की और अक्सर उनकी तुलना श्रीदेवी से भी होती थी। लेकिन आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों में कदम रखने के बाद में दिव्या भारती सबसे पहले जिस अभिनेता से मिली थी उनसे हाथ मिलाया और उसके बाद वह अपने हाथ धोना नहीं चाहती थी, ना ही उन्होंने अपने हाथ को किसी को छूने दिया था।
दरअसल ऋषि कपूर से लेकर शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के साथ में दिव्या भारती काम कर चुकी है। लेकिन उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें एक रैली में शामिल होने का मौका मिला था और उनके पिता अमिताभ बच्चन को थोड़ा बहुत जानते थे। यहां पर वह सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से मिली थी।
दिव्या भारती के पिता ने अमिताभ बच्चन से एक्ट्रेस को इंट्रोड्यूस करवाया तो दोनों ने हाथ भी मिलाया था। तब एक्ट्रेस घर पर वापस आई तो उन्होंने अपने हाथ को किसी को भी छूने नहीं दिया था और उन्होंने यह भी कह दिया था कि अब वह 10 दिन तक अपने हाथ को नहीं धोएंगी। दरअसल दिव्या अमिताभ बच्चन से मिलकर काफी ज्यादा खुश थी।
दिव्या भारती ने बहुत ही कम उम्र में एक बड़ी सफलता हासिल कर ली थी। यहां तक कि उनके लुक्स काफी हद तक श्रीदेवी से मिलते थे और इसी के चलते दोनों की काफी तुलना की जाती थी। हालांकि दिव्या भारती इसको एक कंप्लीमेंट की तरह लेती थी। जब दिव्या ने पहली बार किसी को कहते हुए ऐसा सुना तो वह काफी खुश हो गई थी।


Click it and Unblock the Notifications











