'दिव्या भारती का पुनर्जन्म...', वही आंखें-वही चेहरा, Divya Bharti की हमशक्ल को देख चकरा जाएगा दिमाग

Divya Bharti Lookalike: दिव्या भारती हिंदी सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और उन्होंने अपने बेहद ही छोटे से करियर में बहुत ही बड़ी-बड़ी फिल्मों से लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। उन्होंने हर एक बड़े सितारे के साथ काम किया और यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर आज वह हमारे बीच होती तो कई हसीनाओं को खूबसूरती और टैलेंट में पीछे छोड़ देती।
लेकिन अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हुबहू दिव्या भारती जैसी शक्ल की एक लड़की उनके गाने पर एक्ट करते हुए नजर आई। इस वायरल हो रहे वीडियो को निशा ऑफिशियल नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमे ये लड़की दिव्या के 'सात समुन्द्र पार' गाने पर एक्टिंग करती हुई दिखाई दे रही है।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस लड़की के बाल भी बिल्कुल दिव्या भारती जैसे घुंघराले नजर आ रहे हैं। साथ ही चेहरा भी काफी भरा हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद में हर कोई दिव्या भारती को याद करता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि हर कोई यही जानना चाहता है कि आपकी मृत्यु कैसे हुई थी। एक दूसरा यूजर लिखता है कि आपकी खूबसूरती एकदम दिव्या भारती जैसी है। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि दिव्या भारती का पुनर्जन्म हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











