मिथुन चक्रवर्ती की इस हीरोइन को मौत का पहले से हो गया था आभास, बेहद कम उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Divya Bharti Died At The Age Of 19

हमेशा से हमें यही सिखाया जाता है कि सफलता प्राप्त करने के लिए हमें मेहनत और इंतजार दोनों ही करना पड़ता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसको सफलता का बिल्कुल भी इंतजार नहीं करना पड़ा था. अभिनेत्री ने बेहद ही कम उम्र में उसे मुकाम को हासिल कर लिया था, जिसको हासिल करने में लोगों की उम्र बीत जाती है. उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में एक्टिंग और खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया था. जिसके बाद एक ही साल के बाद में उनके पास में ढेरों फिल्मों के ऑफर आने लग गए. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में अपनी फिल्मों से लोगों को दीवाना बना लिया था. लेकिन उनके किस्मत को उनकी सफलता रास नहीं आई. एक्ट्रेस की सिर्फ 19 साल की उम्र में मौत हो गई.

साजिद संग घर बसाने के ख्वाब देख रही थी एक्ट्रेस

अगर आप अभी भी नहीं समझ पाएं हैं कि हम किस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस ब्लैक एंड वाइट तस्वीर में नजर आ रही मिथुन चक्रवर्ती के बगल में खड़ी हुई एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि दिव्या भारती है. जिन्होंने 90 के दशक में हर किसी का दिल जीत लिया था और अपने बॉलीवुड डेब्यु से धमाल मचा दिया था. बता दें कि दिखने में खूबसूरत और चुलबुली अदाओं वाली दिव्या भारती में हर किसी को श्रीदेवी की झलक दिखती थी. यहां तक कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ में सुपरहिट फिल्म दीवाना में काम किया और वह बहुत ज्यादा फेमस हो गई थी. इसके बाद में उन्होंने दिल का क्या कसूर, शोला और शबनम, रंग और दिल आशना जैसी फिल्मों में भी काम किया. वह बॉलीवुड में पूरी तरीके से छा गई थी और यहां तक की फिल्म निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ में घर बसाने की भी सपने देख रही थी. लेकिन उनकी किस्मत नहीं उनको धोखा दे दिया.

फ्लैट की खिड़की से गिर हुई मौत

बताया तो यह भी जाता है कि दिव्या और साजिद ने 1992 में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी. लेकिन फिल्मों में काम करते समय दिव्या वरसोवा में एक रिश्तेदार के यहां पर फ्लैट में रहा करती थी. लेकिन 5 अप्रैल 1993 की एक मनहूस रात आई और घर में कुछ मेहमान के साथ में उन्होंने ड्रिंक कर लिया. लेकिन उचित फ्लैट की खिड़की से गिरकर उनकी आकस्मिक मौत हो गई. एक्ट्रेस की मौत के बाद में काफी ज्यादा बवाल मच गया था और इसे एक एक्सीडेंट घोषित कर दिया गया था. कहा तो यह भी जाता है कि शायद दिव्या भारती को इस बात का पहले से ही अंदाजा लग गया था कि उनकी जिंदगी बहुत ही छोटी है. मशहूर अभिनेत्री आयशा जुल्का ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि दिव्या को हर बात में जल्दी हुआ करती थी और वह कहां करती थी कि जिंदगी बहुत छोटी है इसीलिए जो भी करना है जल्दी करना चाहिए.

Read more about: divya bharti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X