बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने बाली उम्र में ही मांग में सजा लिया था सिन्दूर, एक तो करियर छोड़ 16 साल में बनी दुल्हन

Actress Who Got Married Before Turning 20: आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारे शादी करने से काफी कतराते हैं। इतना ही नहीं कई सारी हसीनाएं तो ऐसी है जो कि 30 की उम्र के पार हो चुकी है और अभी तक उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है। दरअसल अभिनेत्रियां अपना करियर बनाने के चलते शादी नहीं करती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 20 साल की उम्र से पहले ही अपने करियर को दांव पर लगाकर शादी कर ली।
मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि बेहद कम उम्र में उन्होंने शादी कर ली थी। जब वह सिर्फ दसवीं क्लास में थी तब उन्होंने हेमंत कुमार के साथ में शादी रचाई। बता दें कि 17 साल की उम्र में वह मां बन गई थी और फिल्मों में आने से पहले ही उनकी शादी हो गई थी।
दिव्या भारती
दिव्या भारती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री मानी जाती है। जिन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी एक खास पहचान हासिल की। उन्होंने 18 साल की उम्र में साल 1992 में फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी। हालांकि शादी के 1 साल के भीतर साल 1993 में उनकी मृत्यु हो गई।
डिंपल कपाड़िया
डिंपल कपाड़िया का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है और आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में साल 1973 में राजेश खन्ना के साथ में शादी कर ली थी। अभिनेत्री को इस शादी से दो बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना हुए। शादी के 9 साल बाद दोनों अलग हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











