मोहरा की शूटिंग को हुए थे सिर्फ पांच दिन, लेकिन लीड एक्ट्रेस की हो गई मौत फिर रवीना टंडन की चमकी किस्मत

Divya Bharti died after 5 days of shooting of Mohra film

रवीना टंडन बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं. इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई सारी सुपरहिट फिल्में भी दी हैं. उनकी सुपरहिट फिल्मों में 'मोहरा' नाम की फिल्म भी शामिल है. इस फिल्म में रवीना टंडन के साथ में अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आए थे. एक्ट्रेस की यह फिल्म काफी ज्यादा हिट गई थी और रवीना टंडन को मोहरा गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा था. लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि रवीना टंडन डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थी.

5 दिन शूटिंग के बाद एक्ट्रेस की हुई मौत

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मोहरा फिल्म में अक्षय कुमार के ऑपोजिट में रवीना टंडन ने संयोग से लीड रोल निभा लिया था. दरअसल इसके पीछे की दर्दनाक कहानी रही. दरअसल रवीना टंडन को यह फिल्म तब ऑफर की गई जब इस मूवी की लीड एक्ट्रेस की एक हादसे में मौत हो गई थी. शूटिंग सिर्फ 5 ही दिन चली और उसके बाद में एक्ट्रेस की मौत हो गई थी. जिसके बाद में जल्दबाजी में रवीना टंडन को इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया था. लेकिन पूरी कहानी हम आपको आगे बताते हैं.

दिव्या भारती की हुई थी मौत

जब डायरेक्टर राजीव राय मोहरा फिल्म के लिए कास्टिंग कर रहे थे तो सबसे पहले उनके दिमाग में श्रीदेवी का ख्याल आया. बता दें कि श्रीदेवी को जब इस फिल्म के लिए ऑफर किया गया तो उस समय वह चंद्रमुखी फिल्म में व्यस्त थी. जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया. लेकिन बाद में डायरेक्टर राजीव राय ने श्रीदेवी की बजाय उन्हीं के हमशक्ल कहीं जाने वाले मशहूर एक्ट्रेस दिव्या भारती को इस फिल्म के लिए ऑफर किया. एक्ट्रेस ने इस फिल्म के लिए हां किया और शूटिंग भी शुरू हो गई. लेकिन शूटिंग शुरू होने के तकरीबन 5 दिन बाद यानी कि 5 अप्रैल 1993 को संदिग्ध हालातों में दिव्या भारती की मौत हुई. फिल्म की शूटिंग भी रुक गई.

रवीना टंडन को चुना गया लीड एक्ट्रेस

लेकिन जब दिव्या भारती के मौत हो गई तो इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए फिर से कास्टिंग हुई. इसके बाद में इस फिल्म का ऑफर रवीना टंडन को आया. एक्ट्रेस ने भी इस फिल्म को करने के लिए हां कर दिया. इस फिल्म में रवीना टंडन ने 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' गाने पर काफी बेहतरीन डांस किया. रवीना टंडन के साथ में इस फिल्म में सुनील शेट्टी, नसरुद्दीन शाह, परेश रावल और सुनील शेट्टी भी नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई. रवीना टंडन का करियर का ग्राफ भी इस फिल्म से ऊपर उठने लगा.

More from Filmibeat

Read more about: divya bharti raveena tandon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X