Divya Bharti Death Anniversary: 1 साल में 12 फिल्में देने वालीं सुपरस्टार, जिनकी मौत आज भी है एक रहस्य

divya-bharti-death-anniversary-superstar-who-did-12-films-in-one-year-3-films-released-after-death

Divya Bharti Death Anniversary: एक्ट्रेस दिव्या भारती फिल्म इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम हैं, जिनका करियर भले सिर्फ चार सालों का रहा, लेकिन वो सबकी यादों में आज भी शामिल हैं। महज 4 सालों के करियर में ही उन्होंने वो मुकाम हासिल किया था कि माना जाने लगा कि उनकी टक्कर में कोई और नहीं है। खूबसूरती और अभिनय कौशल.. वो सबमें परफेक्ट मानी जाती थीं।

बहरहाल, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। साल 1993 में 5 अप्रैल को अचानक उनकी मृत्यु हो गई.. और बॉलीवुड का यह खूबसूरत सितारा सभी पर अपनी चमक छोड़ गईं। आप सोच सकते हैं उनकी पॉपुलैरिटी कितनी रही होगी.. कि महज 4 सालों में ही उन्होंने 21 फिल्में कर ली थीं। साल 1992 में उन्होंने बैक टू बैक 12 फिल्में की थीं। ये आंकड़ा शायद किसी एक्ट्रेस के हिस्से में नहीं है।

उनकी मृत्यु के बाद तीन फिल्में रिलीज हुई और कई की शूटिंग अधुरी रह गई थी और उसे दूसरी एक्ट्रेसेस ने पूरा किया। जैसे लाडला को श्रीदेवी, मोहरा को रवीना टंडन ने। वर्ना ये भी उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में आती।

जो फिल्म साइन करतीं, वह हिट होती

जो फिल्म साइन करतीं, वह हिट होती

माना जाता था कि दिव्या भारती की किस्मत अपने सातवें आसमान पर होती थी इसलिए वह जो भी फिल्म साइन करती थीं वह जरूर हिट होती थी। सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने के बाद दिव्या भारती ने अपने कैरियर के चरम पर ही शादी कर ली।

एक साल में मौत

एक साल में मौत

1992 में दिव्या भारती ने जाने-माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी की थी। शादी के महज एक साल के अंदर 5 अप्रैल, 1993 को अपने फ्लैट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई।साल 2000 में साजिद नाडियावाला ने दूसरी शादी की।

मौत आज भी है रहस्य

मौत आज भी है रहस्य

उनकी रहस्यमयी मौत ने इंडस्ट्री में तब सनसनी फैला दी। उनकी मौत आज भी एक पहेली है।दिव्या की मौत को आज 29 साल पूरे हो गए हैं। मुंबई पुलिस 1998 में ही मौत की जांच से जुड़ा केस बंद कर चुकी है। पुलिस ने यह मानकर केस खत्म कर दिया कि यह एक हादसा था।

मृत्यु के बाद ये फिल्में आई

मृत्यु के बाद ये फिल्में आई

उनकी मौत के बाद फिल्म 'रंग', 'शतरंज' और एक तेलुगु फिल्म प्रदर्शित हुई, जो सुपरहिट साबित हुई।

शाहरूख खान ने अपनी करियर की शुरूआत दिव्या भारती के साथ की थी। दोनों स्टार्स फिल्म दिवाना और दिल आशना है में साथ दिखे थे। दिव्या की मौत से शाहरुख खान को भी गहरा सदमा पहुंचा था।

पहली हिंदी फिल्म

पहली हिंदी फिल्म

दिव्या ने तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके बाद उनकीपहली हिंदी फिल्म विश्वात्मा थी। वो करियर की बुलंदी पर बहुत जल्दी पहुंच गई। वह नए निर्देशकों के साथ काम करने को तैयार थी। लाडला' भी वैसी फिल्मों में से एक थी जिसे बाद में श्रीदेवी के साथ बनाया गया था क्योंकि श्रीदेवी और दिव्या भारती की शक्ल काफी मिलती जुलती थी।

More from Filmibeat

Read more about: divya bharti
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X