4 सालों में ही इंडस्ट्री पर छाईं गई थीं दिव्या भारती- बॉलीवुड की एक दर्दनाक कहानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती ने बहुत हीं कम समय में काफी नाम नाम कमाया था। महज 4 सालों के करियर में ही उन्होंने वो मुकाम हासिल किया था कि माना जाने लगा कि उनकी टक्कर में कोई और नहीं है। खासकर खूबसूरती में। बहरहाल, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। साल 1993 में 5 अप्रैल को अचानक उनकी मृत्यु हो गई.. और बॉलीवुड का यह खूबसूरत सितारा सभी पर अपनी चमक छोड़ गया।

दिव्या भारत सिर्फ 4 साल हीं करियर देख पाई और इन चार सालों में उन्होंने 21 फिल्में की। आप सोच सकते हैं उनकी पॉपुलैरिटी कितनी रही होगी। महज 4 सालों में 21 फिल्में किसी एक्ट्रेस ने नहीं की।

Divya Bharati

उनकी मृत्यु के बाद तीन फिल्में रिलीज हुई और कई की शूटिंग अधुरी रह गई थी और उसे दूसरी एक्ट्रेसेस ने पूरा किया। जैसे लाडला को श्रीदेवी, मोहरा को रवीना टंडन ने। वर्ना ये भी उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में आती।

जो फिल्म साइन करतीं, वह हिट होती

जो फिल्म साइन करतीं, वह हिट होती

माना जाता था कि दिव्या भारती की किस्मत अपने सातवें आसमान पर होती थी इसलिए वह जो भी फिल्म साइन करती थीं वह जरूर हिट होती थी। सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने के बाद दिव्या भारती ने अपने कॅरियर के चरम पर ही शादी कर ली।

एक साल में मौत

एक साल में मौत

1992 में दिव्या भारती ने जाने-माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी की थी। शादी के महज एक साल के अंदर 5 अप्रैल, 1993 को अपने फ्लैट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई।

मौत नहीं हत्या?

मौत नहीं हत्या?

उनकी रहस्यमयी मौत ने इंडस्ट्री में तब सनसनी फैला दी। उनकी मौत आज भी एक पहेली है। कुछ लोग इस मौत को हत्या मानते रहे थे और आरोप लगा था उनके पति साजिद नाडियाडवाला पर।

मृत्यु के बाद ये फिल्में आई

मृत्यु के बाद ये फिल्में आई

उनकी मौत के बाद फिल्म 'रंग', 'शतरंज' और एक तेलुगु फिल्म प्रदर्शित हुई, जो सुपरहिट साबित हुई।

पहली फिल्म

पहली फिल्म

दिव्या भारती की पहली फिल्म विश्वात्मा थी। वो करियर की बुलंदी पर बहुत जल्दी पहुंच गई। वह नए निर्देशकों के साथ काम करने को तैयार थी। लाडला' भी वैसी फिल्मों में से एक थी जिसे बाद में श्रीदेवी के साथ बनाया गया था क्योंकि श्री देवी और दिव्या भारती की शक्ल बहुत हल्की सी मिलती थी।

शाहरुख खान का डेब्यू

शाहरुख खान का डेब्यू

शाहरूख खान ने अपनी करियर की शुरूआत दिव्या भारती के साथ की थी। उनकी साथ में एक और फिल्म दिल आशना है आई थी।

शादी

शादी

20 मई, 1992 को साजिद और दिव्या भारती ने शादी कर ली। शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या भारती की मौत हो गई। साल 2000 में साजिद नाडियावाला ने दूसरी शादी की।

मृत्यु की गुत्थी

मृत्यु की गुत्थी

आशंका जताई गई कि उन्होंने छत से कूद कर अपनी जान दे दी हो लेकिन कई लोग इसे आत्महत्या की जगह हत्या मानते हैं। कई पत्रकार ने सबूत पेश करने की चुनौता भी दे दी लेकिन 1998 में केस बंद कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X