..................... Divya Bharti became bride after death Divya Bharti last rites and funeral photos sajid nadiadwala unconcious at divya bharti death - Hindi Filmibeat

दुल्हन बनाकर हुआ था दिव्या भारती का अंतिम संस्कार, मौत के बाद पत्नी को देश होश खो बैठे थे साजिद

Divya Bharti

Divya Bharti Dead Body: 90s के ज़माने की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्या भारती की मौत आज तक एक रहस्य बनी हुई है। 5 अप्रेल 1993 को एक्ट्रेस के फ्लैट पर क्या हुआ कि उनकी जान चली गई ये 30 साल बाद भी पता नहीं चल पाया है। दिव्या भारती की खूबसूरती को निहारते लोग आज भी नहीं थकते हैं। दिव्या ने 5वीं मंजिल से अपने फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या की थी या फिर उनकी मौत एक साज़िश थी ये राज़ 30 साल बाद ही राज़ बना हुआ है।

दिव्या की मौत के बाद उनके पति और फेम प्रोड्सूसर साजिद नाडियावाला पर तमाम तरह के आरोप लगे हालांकि कुछ भी साबित नहीं हो सका। एक्ट्रेस की अंतिम यात्रा की जो तस्वीरें सामने आई थीं वो झकझोंर देने वाली थीं। एक्ट्रेस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। तस्वीरों में साजिद भी बुरी तरह रोते बिलखते नज़र आ रहे थे।

कहा जाता है कि जिस दिन ये घटना हुई उस दिन दिव्या अपने फ्लैट पर नीता और श्याम के साथ ड्रिंक कर रही थीं। थोड़ी देर बाद वो उस खिड़की की तरफ चली गईं,जहां ग्रिल नहीं लगी थी। अचानक ही एक्ट्रेस खिड़की से नीचे गिर गईं और उनका पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया। उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद दिव्या ने दम तोड़ दिया।

बात करें वर्क फ्रंट की तो दिव्या भारती ने शाहरुख खान, गोविंदा, चिरंजीवी, ऋषि कपूर जैसे स्टार्स के साथ हिट फिल्में दी थीं। वो ना सिर्फ हिंदी फिल्मों में सक्रियी थीं बल्कि एक्ट्रेस ने कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया।

कहा जाता है कि दिव्या का करियर जितनी तेजी से ऊपर चढ़ रहा था, उसी रफ्तार से उन पर इश्क का खुमार भी चढ़ा। शूटिंग के दौरान वह डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के संपर्क में आईं और दोनों ने गुपचुप तरीके से 10 मई 1992 के दिन शादी कर ली। कहा जाता है कि उस दौरान दिव्या ने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम सना नाडियाडवाला कर लिया। हालांकि, करियर पर असर न पड़े, इसके लिए नए रिश्ते को दुनिया से छिपाकर रखा गया।

Read more about: divya bharti bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X