खूबसूरत हिरोइन..चमचमाता करियर..एक शादी..सब खत्म !
दिव्या भारती एक ऐसा नाम है जो सुनते या पढ़ते हीं एक मासूम, खूबसूरत और हंसता हुआ चेहरा सामने आ जाता है। वो सिर्फ 4 साल हीं करियर देख पाई और इन चार सालों में उन्होंने 21 फिल्में की।सिर्फ 2012 में उनकी हिंदी और तेलुगु
मिला के 12 फिल्में रिलीज हुई थी। आप सोच सकते हैं उनकी पॉपुलैरिटी कितनी रही होगी।
आप किसी भी बड़ी एक्ट्रेस का लिस्ट देख देख लीजिए महज 4 सालों में 21 फिल्में किसी एक्ट्रेस ने नहीं की। और तो और उनके मरने के बाद तीन फिल्में रीलिज हुई और कई की शूटिंग अधुरी रह गई थी और उसे दूसरी एक्ट्रेसेस ने पूरा किया।जैसे लाडला को श्रीदेवी, मोहरा को रवीना टंडन नहीं तो ये भी उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में आती। आज ही के दिन (5 अप्रैल) को दिव्या भारती की मौत हुई थी।
[इनसे लकी कोई नहीं...बोलना नहीं आता लेकिन बनी हिरोइन नं 1]
माना जाता था कि दिव्या भारती की किस्मत अपने सातवें आसमान पर होती थी इसलिए वह जो भी फिल्म साइन करती थीं वह जरूर हिट होती थी. सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचने के बाद दिव्या भारती ने अपने कॅरियर के चरम पर ही शादी कर ली लेकिन यह शादी उनके लिए बर्बादी साबित हुई। 1992 में दिव्या भारती ने जाने-माने फिल्मकार साजिद नाडियाडवाला के साथ शादी की थी।
शादी के महज एक साल के अंदर 5 अप्रैल, 1993 को अपने फ्लैट की खिड़की से गिरकर दिव्या की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद फिल्म 'रंग' और 'शतरंज' प्रदर्शित हुई, जो सुपरहिट साबित हुई।देखिए दिव्या भारती की कुछ तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications