दिव्या अग्रवाल से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, सगाई के बाद ट्रोल के निशाने पर आए ये स्टार्स

बिग बॉस ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल ने 6 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाया। अपनी बर्थडे बैश की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही दिव्या ने अपूर्व पडगांवकर के साथ अपनी सगाई का अनाउंसमेंट भी कर दिया। दिव्या ने इसी साल मार्च में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेकअप किया था। वरुण सूद से ब्रेक अप के कुछ महीनों के अंदर ही अपनी सगाई का अनाउंसमेंट करने की वजह से दिव्या अग्रवाल को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। सिर्फ दिव्या अग्रवाल ही नहीं इससे पहले प्रियंका चोपड़ा से लेकर नेहा धूपिया तक को ट्रोलर्स ने नहीं बख्शा और सगाई जैसे इतने स्पेशल अनाउंसमेंट के बाद ही अलग-अलग वजहों से बुरी तरह ट्रोल किया गया।
आइए आपको कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताते हैं जिन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा :

दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर :
दिव्या अग्रवाल ने 6 दिसंबर को अपना बर्थडे मनाने के साथ ही बिजनेसमैन अपूर्व पडगांवकर से अपनी सगाई अनाउंस कर दी। दिव्या ने इसी साल 6 मार्च को अपने पूर्व बॉयफ्रेंड वरुण सूद से ब्रेक अप किया था। 6 दिसंबर को वरुण सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट से सिर्फ एक स्माईली ट्वीट किया, इसके कुछ देर बाद ही दिव्या ने अपनी इंगेजमेंट अनाउंस की। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर यह अनाउंसमेंट किया था। इसके बाद ही इंटरनेट यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स ने 'पैसा खत्म रिलेशनशिप खत्म, इसके साथ भी कहां चलेगा', 'ये दिव्या लेडी रणबीर कपूर है', 'मनी मैटर' जैसे कमेंट किये।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक :
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से जैसे ही सगाई अनाउंस की, उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने हार्दिक पांड्या को बेहद शर्मनाक तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोग हार्दिक पर रंगभेद टिप्पणी करने लगे थे। हार्दिक ने दुबई में एक लग्जरी याट पर मॉडल और एक्ट्रेस नताशा को प्रपोज किया था। इस दौरान उनके परिजन और चुनिंदा करीबी दोस्त मौजूद थे। हार्दिक ने नताशा के साथ फोटो शेयर कर सगाई की जानकारी दी। यूजर्स ने हार्दिक और नताशा की तस्वीरों को लेकर मीम बनाकर शेयर करने लगे। किसी ने 'हार्दिक को हम एवरेज लुकिंग गाय एसोसिएशन का लीडर घोषित करते हैं', किसी ने लिखा 'अभी चांद पे है अपून : हार्दिक' तो किसी ने लिखा 'जब कोई लड़का शिद्दत से 16 सोमवार का व्रत पूरा किया हो', 'डीजे वाले बाबू से कॉफी वाले बाबू' जैसी भद्दी टिप्पणियां भी की।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस :
पूर्व मिस वर्ल्ड और ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा की जब अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से सगाई की खबरें सामने आयी तो यूजर्स ने प्रियंका को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। प्रियंका की निक जोनस से मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के दौरान हुई थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों ने 2 महीने एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका के बर्थडे वाले दिन सगाई कर ली थी। इस खबर के सामने आते ही लोगों ने 'निक को शेरवानी में देखने से पहले काश मैं मर जाऊं', 'कोई बस इतना कह दे कि ये सब झूठ है', 'मैं अभी रो रही हूं, क्यों' जैसे कमेंट के साथ ही 'मेरा दिल टूट गया' जैसे कमेंट भी किये।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी :
खुद से 2 साल छोटे अंगद बेदी से जब नेहा धूपिया ने शादी की तो उसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया। नेहा ने अपनी शादी की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर करते हुए लिखा था, "मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला। मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी की।" इसके बाद कमेंट सेक्शन में नेहा को ट्रोल किया जाने लगा था, जिसका जवाब भी नेहा ने खूब दिया था। एक ट्रोलर ने लिखा, '2 साल छोटा है तुमसे अंगद बेदी, हसबैंड नहीं भाई है तुम्हारा। राखी पहनाओ'। इसका जवाब देते हुए मिसेज अंगद बेदी ने लिखा, 'सलाह देने के लिए शुक्रिया बडी। अब एक मेहरबानी करो और अपना जीवन जीयो।'


Click it and Unblock the Notifications










