..................... दिव्या अग्रवाल ने खोली थी धोखेबाज बॉयफ्रेंड की पोल? बिग बॉस के घर जाकर किया था ब्रेकअप! Divya Agarwal broke up with boyfriend Priyank Sharma after going to Bigg Boss house - Hindi Filmibeat

दिव्या अग्रवाल ने खोली थी धोखेबाज बॉयफ्रेंड की पोल? बिग बॉस के घर जाकर किया था ब्रेकअप!

divya agarwal

सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस कई बातों के लिए मशहूर है। इस शो में आने के बाद कुछ जोड़ियां बनती हैं तो कुछ टूट जाती हैं। इस वक्त हम एक ऐसी एक्ट्रेस को लेकर बात करेंगे जिन्होने इस घर में आकर ब्रेकअप किया था।

हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की जो कि इस वक्त अपनी तलाक को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। बता दें कि उस वक्त वो प्रियांक शर्मा को डेट रही थीं और इस दौरान प्रियांक बिग बॉस के घर में आए थे।

इसके बाद घर में उनका अफेयर बेनाफ्शा से हो जाता है और बाहर बैठीं दिव्या इसको बर्दाश्त नहीं कर पाती हैं। बीच सीजन में दिव्या घर के अंदर आती हैं और प्रियंका से ब्रेकअप करती हैं। इसके बाद प्रियांक और दिव्या को लेकर काफी बातें हुईं थीं और लोगों ने प्रियंका को ट्रोल किया था।

तलाक को लेकर है चर्चा

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' को जीतने के बाद दिव्या ने फैंस के दिलों पर राज किया है। दिव्या ने कुछ महीनों पहले ही अपने बॉयफ्रेंड अपूर्वा पडगांवकर से शादी रचाई थी लेकिन हाल ही में उन्होने सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं। ऐसी खबरें आने लगीं कि दिव्या का तलाक होने वाला है। इसके बाद दिव्या ने चुप्पा तोड़ते हुए सबको हैरान कर दिया। फैंस को भी झटका लगा था कि आखिर शादी के महज 3 महीने बाद ही उन्होने ऐसा कदम क्यों उठाया है।

दिव्या ने किया पोस्ट

दिव्या ने सोशल मीडिया पर लिखा, ''ये हल्ला मैने नहीं किया है और ना ही मैंने कुछ कहा और ना इस बारे में कोई स्टोरी पोस्ट की। मैंने अपने इंस्टा अकाउंट से करीब 2500 पोस्ट्स डिलीट किए हैँ। लेकिन लोगों ने सिर्फ शादी की फोटोज डिलीट पर ही बात की है।'' इससे लोगों के यकीन हो गया था कि उनका तलाक नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि एक्ट्रेस काफी सुंदर हैं और इस वक्त अपने कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार काम कर रही हैं।

Read more about: divya agarwal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X