Disha Vakani Net Worth: कमाई के मामले में जेठालाल से भी आगे हैं 'दया बेन', करोड़ों में है नेट वर्थ

Disha Vakani Net Worth: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak mehta ka ooltah chashmah) में लीड कैरेक्टर के तौर पर नजर आने वाली दया बेन भले ही अब शो का हिस्सा ना हों, लेकिन आज भी ऐसा कोई एपिसोड नहीं जाता जब दया बेन का नाम शो में ना आता हो। वहीं फैन्स को भी दया बेन की बेहद याद आती है। शो के मेकर्स दया बेन यानी कि दिशा वकानी (Disha Vakani) से दोबारा शो भी ऑफर कर रहे हैं, लेकिन दिशा अपने किसी पर्सनल कारण की वजह से शो का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं।
दया बेन का किरदार इतना दमदार है कि वो जगह भी कोई नहीं ले सकता। जी हां, शो में दिशा वकानी ने दया बेन के किरदार से जो छाप छोड़ी है वह कोई और पकड़ ही नहीं सकता। भले ही शो लगातार चल रहा हो, लेकिन फैन्स को दया बेन की बेहद याद आती है। उन्होंने अपनी मजाकिया आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। ऐसे में शो के मेकर्स भी दिशा से बात कर रहे हैं और उन्हें दोबारा शो ऑफर कर रहे हैं, लेकिन इसी के साथ ही वह नई दया की भी तलाश कर रहे हैं।
आपको बता दें कि 9 सालों तक दिशा दया बेन बनकर लोगों को हंसाती आई हैं। साल 2017 में उन्होंने तारक मेहता के शो से मैटरनिटी लीव ली थी, लेकिन उसके बाद वह शो में वापस ही नहीं आईं। बात पॉपुलेरिटी और कमाई की करें तो आज भी दया बेन का किरदार बाकी सभी किरदारों से ज्यादा पॉपुलर है। यही वजह थी कि दिशा सबसे ज्यादा फीस चार्ज करती थीं।
आपको बता दें कि दया बेन जब शो में थीं तब उनकी पर एपिसोड फीस 1.5 लाख रुपये थी। इस आंकड़े के मुताबिक दिशा वकानी 37 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखती हैं। जबकि जेठालाल की तब 20 करोड़ रुपये नेटवर्थ थी। वहीं दया बेन के जाने के बाद उनकी नेटवर्थ में 135 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। एक्टर की नेटवर्थ इन पांच सालों में 20 करोड़ से बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











